प्रो0 पी. सी. महालनोविस को देश के सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को लेकर किया गया याद

Prasanta Chandra Mahalanobis

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)।  सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंर्तगत राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) भारत सरकार, पटना द्वारा प्रो0 पी. सी. महालनोविस के देश के सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को स्मरण करते हुए ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2024 का राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर थीम है- ‘यूज ऑफ डाटा इन डीसीजन मेकिंग’ है। कार्यक्रम रोशन लाल साहू, उप महानिदेशक के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

मौके पर उप महानिदेशक ने प्रो0 महालनोविस के द्वारा दिए गए महालनोविस मॉडल पर विस्तृत चर्चा की और बताया कि इस मॉडल ने द्वितीय पंचवर्षीय योजना 1956-61 ने अर्थव्यवस्था को एक नया मोड़ दिया। औद्योगिकरण के क्षेत्र में भारी उद्योगों की स्थापना संभव हो सका। 

अतिथि वक्ता ए.एन.सिन्हा सामाजिक संस्थान के प्रो0 राकेश तिवारी एवं बी.एस.कॉलेज, दानापुर के प्रो0 रीता कुमारी ने ‘यूज ऑफ डाटा इन डीसीजन मेकिंग’ के संदर्भ में बताया कि मार्केट ट्रेंड एवं आर्थिक नीति निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। डाटा की बहुलता के कारण ही समूचित नीतियाँ बन रही है। आर्केड बिजनेस कॉलेज के प्रो0 श्रीमती रश्मि गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। स्वागत भाषण कार्यालय के उपनिदेशक, परिमल ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक, अभिषेक गौरव ने दिया।

मंच संचालन प्रियंका कुमारी, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने की। इस अवसर पर कॉलेज के आमंत्रित छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को उपमहानिदेशक रोशन लाल साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में एक सप्ताह से चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन…

    Share

    महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

    कोईलवर (भोजपुर)। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सोमवार को गीधा सामुदायिक भवन में महादलित बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नई आशा के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

    सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

    महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

    महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार

    साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार

    हिन्दी-उर्दू हिंदुस्तानी भाषा की दो साहित्यिक शैलियां : डॉ. गुरुचरण सिंह

    हिन्दी-उर्दू हिंदुस्तानी भाषा की दो साहित्यिक शैलियां : डॉ. गुरुचरण सिंह