राजेश तिवारी बने कमेटी के अध्यक्ष, भव्य रूप से किया जाएगा दुर्गा पूजा का आयोजन

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआँ गांव में इस बार माता खप्पर वाली महाकाली का दरबार पच लख्खा पंडाल में लगेगा। साउथ इंडियन प्रतिकृति पर आधारित इस बेहद खास अंदाज वाले पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। काफी कीमती पंडाल में भव्य पूजा का फैसला नई कमिटी ने किया हैं। जिसकी अध्यक्षता राजेश तिवारी करेंगे। इससे पहले मां काली पूजा समिति का कमान ब्रजेश तिवारी के हाथ में था इनके इस्तीफे के बाद ग्रामीणों की बैठक में राजेश तिवारी को सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुना गया। श्रीराम तिवारी को सचिव, उप सचिव मोनू तिवारी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, व्यवस्थापक भास्कर तिवारी को बनाए गए हैं। पूजा मंत्री की जिम्मेवारी प्रतीक राज और राकेश रंजन को दी गई है। नई कमिटी के फैसले काफी हौसले वाले हैं। इस बार पूजा, पंडाल, डेकोरेशन, प्रसाद और नगर भ्रमण (जुलूस) पर पिछले बजट की तुलना में बढ़ोतरी संभव है। वैसे लगभग सात लाख रुपए खर्च किए जाने का अनुमान ब्यक्त किया गया है। बताया गया कि काफी भव्य और विशाल मूर्ति होगी, पूजा का आयोजन भी भव्य होगा, गगनचुंबी पंडाल होगा तो डेकोरेशन भी बेहद आकर्षक और अलग हट कर होगा। महानगरों, बड़े-बड़े शहरों में इस अवसर पर होने वाले आयोजनों को टक्कर देने का एक सफल प्रयास होगा। इसकी तैयारी चल रही है। इस अहम बैठक में मदन तिवारी, सोनू तिवारी, प्रतीक राज, पवन तिवारी, हरेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी, उपेंद्र तिवारी, मिथिलेश उर्फ मित्तल तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल