नशा मुक्त बिहार मैराथन में सशस्त्र सीमा बल का उल्लेखनीय योगदान

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। “नशा मुक्त बिहार” मैराथन में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग (बिहार सरकार) द्वारा पटना में रविवार को आयोजित मैराथन का उद्देश्य नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय पटना ने बिहार की जनता से अपील की कि वे नशे की लत को छोड़कर एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नशा मुक्त समाज न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव भी रखता है।
मैराथन में डीआईजी एच. जितेन सिंह की नेतृत्वकारी भूमिका उल्लेखनीय रही। उनकी अगुवाई में एसएसबी के 45 बलकर्मियों और कई महिला सदस्यों ने भी इस आयोजन में भाग लेकर अपने समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया।
एसएसबी के इस योगदान ने आयोजन में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। नशा मुक्त बिहार के इस अभियान में एसएसबी का सहयोग समाज को सकारात्मक संदेश देने और बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित