ऋचा वर्मा को सेवक स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित

Bihar's famous writer Richa Verma Sevak Memorial Literature Award 2022

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। वाराणसी की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘‘ साहित्यिक संघ के वार्षिक अधिवेशन के तहत देशभर के प्रत्येक राज्य से चुने हुए, रचनाकारों को सम्मानित किया गया । जिसमें बिहार की सुप्रसिद्ध लेखिका ऋचा वर्मा को सेवक स्मृति साहित्य सम्मान 2022 से आईपीएस अधिकारी के. सत्यनारायण, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर, अदीब न्यू सोच विचार मासिक पत्रिका के संपादक जितेंद्र नाथ मिश्र और नरेंद्र नाथ मिश्रा के हाथों नवाजा गया । समारोह में बिहार के अतिरिक्त देश के अन्य प्रांतों से चयनित साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।

ऋचा वर्मा को हाल ही में मध्य प्रदेश की क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता 2022 में एन. उन्नी स्मृति लघुकथा सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया। साहित्यिक आलेख, व्यंग्य, कहानी, लघुकथा एवं कविता आदि विधाओं में सतत उत्कृष्ट सृजन करने वाली ऋचा वर्मा कि सैकड़ों रचनाएं प्रभात खबर, आज, हिंदुस्तान, अहा जिंदगी, भास्कर हंस आदि पत्रिका में निरंतर प्रकाशित भी हुई है । बिहार की साहित्यिक संस्था भारतीय युवा साहित्यकार परिषद की सचिव के रूप में निरंतर सक्रिय है।

इसके अतिरिक्त हिंदी साहित्य में योगदान हेतु विश्व हिंदी उत्सव मॉरीशस 2019 में हिन्दी गौरव सम्मान प्राप्त, सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच एवं भाषा सहोदरी और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित। अवसर साहित्यधर्मी पत्रिका के संपादक एवं संस्था के अध्यक्ष सिद्धेश्वर ने ऋचा वर्मा के इस सम्मान पर खुशी जताते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में बिहार के प्रतिष्ठित साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी, जयंत, सिद्धेश्वर, अशोक प्रजापति, उषा ओझा, तारिक असलम तस्नीम, डॉ सविता मिश्र मागध व विजयानंद विजय को सेवक स्मृति साहित्य सम्मान प्राप्त हो चुका है।

प्रस्तुति: सिद्धेश्वर ,अध्यक्ष , भारतीय युवा साहित्यकार परिषद, पटना (मोबाइल 9234760365)
( इनपुटः निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल