राजद विधायक की बिगड़ी बोल

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। मां दुर्गा पर टिप्पणी कर बिहार और देश में बवाल करा चुके राजद के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दाउदनगर में सिंचाई विभाग के आईबी में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उनके साथ शादी कर ली। पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए। प्रार्थना सावित्रीबाई की होनी चाहिए। भारत सरकार को भारत रत्न देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी और उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं? जब 60 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही तो उसने भारत रत्न की उपाधि क्यों नहीं दी? विधायक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पर सवर्णों और मनुवादियों की पकड़ रही है। जब यह पूछा गया कि ऐसी स्थिति में फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं। आपने यह बात अपनी पार्टी के स्तर पर क्यों नहीं कही। उन्होंने कहा कि पहले और आज की कांग्रेस में बदलाव आया है। आज का कांग्रेस समाजवादी विचारधारा को लेकर साथ चल रहा है।

उनके साथ राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया संतन सिंह, महावीर यादव एवं कई राजद नेता उपस्थित रहे। वे डेहरी में सात जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं। इसके लिए वह लोगों को आमंत्रित करने आए थे।

Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा