भारतीय कवि लक्ष्मीकांत मुकुल की कविताओं का रोमानियाई अनुवाद, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

डेहरी -आन-सोन/ दिनारा (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय हिंदी कवि लक्ष्मीकांत मुकुल की पाँच कविताओं का रोमानियाई भाषा में अनूठा और सार्थक अनुवाद कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है।यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप स्थित मोल्दोवा देश के उन्घेनी नगर की प्रसिद्ध शिक्षाविद्, साहित्यिक आलोचक एवं कवयित्री वलेंटिया मोरोसानु ने इन कविताओं का अनुवाद किया।

इस विशेष साहित्यिक कार्य के लिए कवि मुकुल को “Premiul de Excelenśă în Literatură” (साहित्य में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साहित्य, संस्कृति, शांति, पुस्तकों के वैश्विक प्रचार-प्रसार और रोमानियाई साहित्यिक भाषा को प्रोत्साहन देने की उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है।

वलेंटिया मोरोसानु, जो एस.आर.एल. “गैंडुराइल टेरेई” की संस्थापिका एवं प्रशासक-निदेशक हैं, ने कविताओं के अनुवाद के साथ ही उन पर आलोचनात्मक टिप्पणियां भी प्रस्तुत कीं।

कवि मुकुल ने कहा कि रोमानियाई साहित्य की धरती से अपनी रचनात्मकता को जोड़ना उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। साथ ही उन्होंने इस कार्य में प्रेरणा और प्रोत्साहन देने के लिए रोमानिया की श्रीमती दानिएला डियागोमिर के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

विदित हो कि कवि लक्ष्मीकांत मुकुल दिनारा प्रखंड के मैरा गाँव के निवासी हैं।

Share
  • Related Posts

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    पटना। रबी मौसम की बेहतर तैयारी और किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना, रांची स्थित अनुसंधान केंद्र…

    Share

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन