सरस्वती पूजनोत्सव: विद्या, संस्कार और बसंत उल्लास का पावन संगम

माघ शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती पूजनोत्सव पूरे श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय विद्या प्रतिष्ठानों में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण सामूहिक रूप से मिट्टी की प्रतिमा या पट-चित्र स्थापित कर माता सरस्वती की आराधना-अर्चना करेंगे।

सरस्वती पूजा के अवसर पर माघीय श्री गुप्त नवरात्र के पांचवें दिन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया जाता है। आचार्य के निर्देशन में बालक-बालिकाएं श्याम पट (स्लेट) पर चौक (खड़िया) से

लिखकर एवं उच्चारण कर अक्षर पूजन करते हैं। यह संस्कार ज्ञानार्जन की शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

माता सरस्वती को नैवेद्य स्वरूप चावल, गुड़, आम्र मंजरी, बेर, मिश्री कंद एवं पायस (खीर) अर्पित किया जाता है। बसंत पंचमी को सात्विक भाव से बसंती वस्त्र धारण कर सनातन परंपरा के अनुसार पर्व मनाया जाता है।

इसी दिन संध्या काल में भगवान शिव को तिलक अर्पित करने की परंपरा है। रात्रि से बसंतोत्सव का शुभारंभ होता है, जिसमें साज-आवाज, वाद्य यंत्रों की पूजा तथा होली गायन प्रारंभ किया जाता है। ढोलक-झाल की मधुर ध्वनि के साथ अबीर-गुलाल उड़ाए जाते हैं।

इस अवसर पर गुरुदेव आचार्य पं. लालमोहन शास्त्री ने बताया कि यह सनातन परंपरा रही है कि “जहाँ तीन नारियाँ मिलती हैं, वहाँ एक दिखाई नहीं देती—जैसे गंगा, यमुना और सरस्वती।” गंगा-यमुना दिखाई देती हैं, किंतु सरस्वती को हृदय में जागृत करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जैसे नारी तीन लटों से चोटी बांधती है पर दो ही रेखाएँ दिखाई देती हैं, उसी प्रकार प्रत्येक जीव के हृदय में माँ सरस्वती विराजमान हैं। उन्होंने चिंता जताई कि पुराना होली गायन धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’