जीएनएसयू में दी गई स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बिहार सरकार द्वारा छात्रों के लिए शुरू की गई अति महत्वाकांक्षी योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ,जमुहार में डीआरसीसी रोहतास की टीम द्वारा मंगलवार को देवमंगल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मार्गदर्शन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक मोहम्मद साबिर हुसैन ने कहा कि इंटर पास करने के बाद जो छात्र उच्च शिक्षा हेतु नामांकन ले चुके हैं उन्हें बिहार सरकार चार लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्र को बिहार का निवासी होना चाहिए एवं बिहार के ही किसी संस्थान से इंटर पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद पुरुष छात्रों को 4% की दर से एवं महिला, विकलांग अथवा ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर के साथ ऋण का भुगतान करना होगा। छात्रों द्वारा इस बारे में पूछे गए विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया गया तथा उन्हें हर संभव मदद करने और जानकारी प्रदान करने हेतु कार्यालय मोकर, सासाराम में बुलाया गया है। कार्यक्रम का समन्वय मनीष कुमार सिंह ने किया जबकि इस अवसर पर डीआरसीसी के आरसी कमल, राहुल कुमार एवं मोहन कुमार उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’