शारदा कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

कोचिंग संस्थान

दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। दाउदनगर प्रखंड के शमशेर नगर गांव में स्थित शारदा कोचिंग संस्थान के सातवें से दसवीं वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया। रविवार को सुबह संस्था के निदेशक डा. शारदा नंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को बोधगया व राजगीर के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों ने बोधगया में बुद्ध भगवान का वास्तविक ज्ञान स्थल, प्राचीन बोधि पेड़, महात्मा बुद्ध की महान प्रतिमा और राजगीर में विश्व शांति स्तूप, राजगीर पहाड़ियों का दृश्य, रत्नागिरि पहाड़ियों में रोपवे, प्राचीन दिवारें,राजगीर वन्यजीव अभ्यारण्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण और साथ ही अपने अंदर जैव-विविधता को समेटे हुए विभिन्न जीव-जंतुओं के विषय में जानकारी हासिल किया।
संस्था के निदेशक डा. शारदा नंद शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। ये भ्रमण विद्यार्थियों को अपने और दूसरों के अनुभव से सीखने का एक अच्छा अवसर देते हैं।
प्रफुल्ल प्रियदर्शी ने शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि विद्यार्थी प्राकृतिक व ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर वास्तविक रूप से अवगत हो सकें। वे नई जगहों पर जाकर और विविध पृष्ठभूमि के लोगों के साथ बातचीत करके विभिन्न संस्कृतियों, जीवन शैली और दृष्टिकोणों के बारे में जान सकते हैं।
संस्था के संचालक नीतीश कुमार ने बताया कि बच्चों के मानसिक विकास में ऐसी गतिविधियां मददगार साबित होती हैं। जब बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आँखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषयवस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं।
विद्यार्थियों के साथ संस्था के सुधीर शर्मा, जितेंद्र कुमार, बैजनाथ कुमार, मोनू कुमार, विकास कुमार, हरेकृष्ण कुमार, रौशन कुमार, रमाशंकर उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़