55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जायेगा

  • भागलपुर में 55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पर जागरूकता कार्यक्रम
  • विधान पार्षद एन के यादव ने किया फिल्म समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन

भागलपुर/पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भागलपुर के कला केंद्र परिसर में 55वां भारतीय परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ. एन के यादव,चर्चित नाटककार राजेश कुमार, कलाकेंद्र के निदेशक प्रो. उदय, सीबीसी पटना के प्रमुख संजय कुमार, मनोज सिंह और भागलपुर की पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौक़े पर फ़िल्म पवन,ऑक्सीजन, डॉक्टर बेटियां का टीजर और फगुआ दिखायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद एन के यादव ने कहा कि भारत का अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह गोवा में आयोजित किया जा रहा है। भागलपुर में इसके प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता कार्यकम करना स्वागत योग्य है। फिल्मों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तनों को आम जनता तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

मौक़े पर वरिष्ठ रंगकर्मी व कथाकार राजेश कुमार ने कहा कि देश भर के छोटे छोटे शहरों में फिल्म समारोह आयोजित कर फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज स्थानीय स्तर पर भी फिल्में बन रहीं हैं और इस दिशा में और पहल होनी चाहिये। पूर्व उपमहापौर प्रीति शेखर ने कहा कि फ़िल्में हमारे मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। फिल्म के माध्यम से कलाकार अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। सीबीसी-पीआईबी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की चर्चा की और बताया कि 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय युवाओं के लिए “सर्वश्रेष्ठ नवोदित भारतीय फिल्म खंड 2024” के नाम से एक नया खंड स्थापित किया है। वहीं आलय नाट्य समूह के प्रमुख मनोज कुमार ने फिल्म की विधा पर प्रकाश डाला। कला केंद्र व परिधि के निदेशक उदय कुमार ने कहा कि आज मीडिया के रूप में फिल्म स्थापित है । फिल्म के माध्यम से बात रखने से विषय की सम्प्रेषणीयता बढ़ जाती है तथा व्यापक प्रभाव पड़ता है । इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के उपनिदेशक सह कार्यक्रम प्रमुख संजय कुमार द्वारा द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

मंच संचालन वरिष्ठ कलाकार और रंगकर्मी शशि शंकर द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आलय नाट्य समूह की ओर से शशि, चैतन्य तथा आलोक उपस्थित रहे तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से शमीम अजहर तथा प्रभात कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का गान और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला मंत्र है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इसकी रचना की, जबकि…

    Share

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दीपावली पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम