शहर में बनाए गए भव्य तोरण द्वार का हुआ उद्घाटन, बने आकर्षण का केंद्र

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा छठ व्रतियों के स्वागत में बनाए गए तोरण द्वार का उद्घाटन गुरुवार को शहर के जाने-माने डाक्टर, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने किया जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। थाना चौक पर नई रोशनी नवयुवक क्लब द्वारा निर्मित तोरण द्वार का उद्घाटन मनोचिकित्सक डा. उदय सिंहा व लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर किया।

वहीं दूसरी ओर नेहरु मेमोरियल क्लब बालगोविन्द बिगहा के द्वारा कर्पूरी चौक पर भव्य तोरण द्वार तथा मयूर नवयुवक संघ शिवगंज का तोरण द्वार का उद्घाटन मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला ने उद्घाटन किया। शिवगंज के शिवम पूजा समिति द्वारा बनाए गए अयोध्या के भव्य राम मंदिर तोरण द्वार का उद्घाटन समाजसेवी व लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर किया।
तो तारबंगला मोड़ पर तोरण द्वार का उद्घाटन विनोद कुमार सिंह व जनसेवक मनीष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटनकर्ता ने महापर्व पर पांच दशक से तोरण द्वार निर्माण करा व्रतियों का स्वागत करने और शहर की शोभा बढ़ाने पर क्लबों को बधाई दी। कहा कि अगले दो दिनों तक तोरण द्वार चौक-चौराहों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। एक ऐसी पूजा जिसमें कोई पुजारी नहीं होता जिसमें देवता प्रत्यक्ष हैं, डूबते सूर्य को भी पूजते हैं, व्रती जाति समुदाय से परे हैं, केवल लोक गीत गाते हैं, घाटों पर कोई ऊंच नीच नहीं है, प्रसाद अमीर गरीब सभी श्रद्धा से ग्रहण करते हैं, प्रकृति संरक्षण का बोध होता है,ऐसे सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी के महापर्व आस्था श्रद्धा और विश्वास का पर्व है छठ। मौके पर श्रवण कुमार अटल, अमित कुमार, बबल कश्यप, मुन्ना लाल कसेरा, धनंजय शर्मा, वार्ड पार्षद रामेश्वर प्रसाद, चिंटू सिंह, संजय शर्मा, ललन सिंह, अजय पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन