सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं : डॉ. एमएल जाट

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आईएआरआई पटना हब के छात्रों के लिए चल रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को संवाद सत्र का आयोजन किया, जिसमें संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के साथ अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) हैदराबाद से मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम. एल. जाट, वैश्विक अनुसंधान कार्यक्रम निदेशक – अनुकूल प्रक्षेत्र और खाद्य प्रणाली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमेश सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, आईडीसी भी मौजूद थे।

डॉ. जाट ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बताया कि यहाँ के छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। डॉ. सिंह ने छात्रों को बताया कि चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। चुनौतियों से जीवन में हम बहुत कुछ सीखते हैं। उन्होंने छात्रों को अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) में अनुसंधान संबंधी कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. दास ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और परिसर में अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष ही जीवन है। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से जीवन में हम हर बाधाओं को पार कर सकते हैं। इस अवसर पर छात्रों को कृषि क्षेत्र के विभिन्न विषयों के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिली। डॉ. बांडा साईनाथ, वैज्ञानिक-सह-कोर्स लीडर, दीक्षारंभ कार्यक्रम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

( इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’