अरुण दिव्यांश की दो कविताएं


अरुण दिव्यांश की दो कविताएं : नारी समानता और दूसरी मां की मां

नारी समानता

नारी को समान बनाना क्या ,
नारी तो स्वयं है नर से ऊपर ।
नारी ही जगत की मां बनती ,
चंद्रयान में नारी सबसे सुपर ।।
नारी प्राथमिकता ईश ने दिया ,
जगज्जननी सृष्टि आधार है ।
कौन सा स्थान दूं मैं पुरुष को ,
नारी को ही बनाता व्यापार है ।।
नारी व्यथित असुर शक्ति से ,
कष्ट झेलती रहती अपार है ।
दैहिक आर्थिक प्रताड़ित होती ,
नारी हत्या तो आज भरमार है ।।
कहां नारी अधिकार सुरक्षित ,
कहां नारी को मिलता प्यार है ।
सब कहते नारी की समानता ,
कहां सुरक्षित नारी अधिकार है ।।
नारी कहते सर्वोच्च जगत में ,
नारी ही नर जीवन का सार है ।
जबसे नारी यह होश संभालती
प्रताड़ना की ही झेलती मार है ।।
नारी को पहले हम दें समानता ,
नारी बिन नर का भारी हार है ।
नारी का जबतक सम्मान नहीं ,
पुरुष वर्ग तब तक शर्मसार है ।।
क्या नारी का है अरमान नहीं ,
या चाहती नहीं वह भी प्यार है ?
क्यों पुरुष वर्ग मन में संजोए ,
भीतर चाकू लिए पैनी धार है ?

 

इसे भी पढ़े : 👉🏻 ब्रह्मांड और जीवन की खोज पर प्रमाणित पुस्तक : सुनो मैं समय हूं

मां की मां

मां की मां ने मां से पूछा ,
तेरा धर्म संस्कार कहां है ?
बहुत सी आंखें तुझे घुरे ,
जवाब को तैयार कहां है ?
न सिखाया तुमने अबतक ,
मां की मां को नानी कहना ।
क्या मैंने तुझे सिखाया यही ,
इसी धार निरंतर बहना ?
जो तुझको हैं आंखें घुरते ,
मार तमाचा इतना कसकर ।
निकले मुंह से शीघ्र उसके ,
बस बहन अब तो बस कर ।।
तुझे सिखायी नानी कहना ,
यह मां की मां है कहां से ?
तुमने जब लापरवाही की ,
बच्चों में संस्कार कहां से ?
नारी की लापरवाही से ही ,
संस्कार मिलता है धूल में ।
अभी से भी जागृति लाओ ,
मत पड़ो तुम भी भूल में ।।
संस्कार हेतु भारत सजग ,
संस्कार सदा शुरु रहा है ।
संस्कार भारत की जननी ,
जिससे भारत गुरु रहा है ।।

संपर्क: डुमरी अड्डा, छपरा (सारण) बिहार। फोन : 9504503560

इसे भी पढ़े : 👉🏻 चंद्रयान-3 मिशन पर केन्द्रित कविताएं


इसे भी पढ़े : 👉🏻 बिंदेश्वर पाठक जी की स्मृति में

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल