मिला यूरोपीय सम्मान

– डा. एसबी प्रसाद को मुंबई के कान्फ्रेेंस में मिला यूरोपीय सम्मान

– डेहरी-आन-सोन में आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्राइट स्माइल डेन्टल क्लिनिक

–  डा. गुरुचरण सिंह को रांची में सम्मान

–  सनबीम पब्लिक स्कूल में  सामाजिक विज्ञान व तकनीक विषयक प्रदर्शनी 

– सोन राइजिंग स्कूल का वार्षिकोत्सव

– मानवाधिकार कार्यकर्ता रामचंद्र मिश्र की मनी पुण्यतिथि

 

 डेहरी-आन-सोन /सासाराम। (बिहार)-सोनमाटी समाचार। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. श्यामबिहारी प्रसाद को यूरोपियन एशियन एकेडमी आफ कार्डियोलाजी की मुंबई में आयोजित सम्मलेन में डा. एफ. पिंटो ने फेलोशिप प्रमाणपत्र दिया। डेहरी-आन-सोन के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. श्यामबिहारी प्रसाद का हृदय रोग से संबंधित एक केस स्टडी यूरोपीय जनरल में प्रकाशित हुआ था, जिसके परीक्षण के बाद उन्हें यह फेलोशिप दिया गया।
आधुनिक चिकित्सा की सुविधाओं से लैस ब्राइट स्माइल डेन्टल क्लिनिक का उद्घाटन पिछले दिनों डेहरी-आन-सोन के पाली रोड में मोहिनी गैस एजेंसी भवन के दूसरे तल पर हुआ। मोहिनी गैस एजेंसी के संचालक निदेशक उदय शंकर के अनुसार, इस संपूर्ण दांत क्लिनिक में चिकित्सा, स्वास्थ्य परामर्श व हेल्थ मैनेजमेंट का कार्य डेंटल सर्जन डा. अभिषेक सिद्धार्था पत्नी डा. सुप्रिया भारती (डा.अंबेदकर मेडिकल कालेज पटना की सहायक प्रोफेसर) के साथ संभाल रहे हैं।

डेहरी-आन-सोन के प्रतिष्ठित सनबीम पब्लिक स्कूल में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित सामाजिक विज्ञान व तकनीक विषयक प्रदर्शों में जहां भविष्य के प्रति नजरिया था, वहीं वर्तमान का प्रतिबिंब भी था। पिछले दिनों स्कूल के पानी टंकी स्थित परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए डा. एसबी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में कल्पनाशीलता का और बौद्धिक विकास होता है। विद्यालय के सचिव राजीव रंजन और प्राचार्य अनुभा सिन्हा ने कहा कि बच्चों की प्रदर्शनी की विषय विविधता में विद्यालय के शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी योगदान रहा।
डेहरी-आन-सोन के न्यू डिलियां स्थित सोन राइजिंग स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम पंकज पटेल व डीएसपी डा. शशिलता ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें बेहतर संस्कारों से लैस किए जाने की जरूरत है। विद्यालय के संस्थापक कामेश्वर सिंह व प्रधानाचार्य शांताकुमारीने अतिथियों का स्वागत किया।

सासाराम स्थित शांति प्रसाद जैन कालेज के प्राचार्य एवं हिंदी-भोजपुरी के विद्वान डा. गुरुचरण सिंह को रांची में झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से साहित्य-संस्कृति सम्मान प्रदान किया।
एक अन्य समाचार के अनुसार, प्रसिद्ध मजदूर नेता व मानवाधिकार कार्यकर्ता रामचंद्र मिश्र की पुण्यतिथि सीसीएल के बेनियाडिह आफिसर्स क्लब में आशिम जफर की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन इंटक के सचिव मिथिलेश यादव ने किया।

 

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब