लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम-रोहतास ने ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

सासाराम (रोहतास)। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन, सासाराम द्वारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। इस अवसर पर लोक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए हमारे सैनिक विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात सीमाओं पर डटे रहते हैं। ऐसे वीर जवानों, शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग देना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि “एक-एक बूंद से तालाब भरता है”, उसी प्रकार समाज के छोटे-छोटे सहयोग से बड़ी राशि एकत्र होती है, जो शहीदों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनहित अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

लोक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू कुमार सोनी एवं महासचिव संजय वैश्य ‘समाजवादी’ ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय चेतना और एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में लोक संघर्ष मोर्चा एवं नगर निगम सेवा समिति की ओर से पप्पू कुमार सोनी, संजय वैश्य ‘समाजवादी’, हसन निजामी, दिनेश चौधरी, शाहरुख खान, सुनील चौधरी, प्रदीप गुप्ता, विजय साहू, मनीष साहू, रोबिन केशरी, राजेश कुशवाहा, श्रीराम चौधरी, संजय सोनी और दीपु कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लोक संघर्ष मोर्चा ने इस गरिमामय आयोजन के लिए अनुमंडल प्रशासन एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और वीर शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। संगठन ने सभी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा