भिखारी ठाकुर जन्मशती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आरा में वर्षभर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

आरा (भोजपुर)। लोकनाट्य सम्राट भिखारी ठाकुर की जन्मशती वर्ष को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आरा के पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच परिसर में भिखारी ठाकुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की।
बैठक में वर्ष 2026 को भिखारी ठाकुर की जन्मशती वर्ष के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए वर्षभर साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से नाटक, संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जनजागरण अभियान आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया। उद्देश्य यह है कि भिखारी ठाकुर की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत और उनके सामाजिक संदेश को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
बैठक में संगठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, विभिन्न समितियों के गठन तथा जिम्मेदारियों के वितरण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही युवाओं, कलाकारों, साहित्यकारों और संस्कृति प्रेमियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में रवि प्रकाश रंजन, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुप आलोक, डॉ. किरण कुमार, चंद्रशिला देवी, ममता कुमारी, सरफराज आलम, शंभूनाथ सिंह कुशवाहा, डॉ. अखिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर