शुभकामनाएं : नवदंपतियों को जिंदगी के नए सफर के लिए, तीन गायकों ने पेश किए गायकी के अपने अंदाज

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। शाहाबाद रिसोर्ट में वैवाहिक समारोह के अवसर पर गायन कला-मंच के तीन सितारों ने अपनी गायकी से शहर के चुनिंदा, प्रतिनिधि और प्रभु वर्ग को रू-ब-रू कराया।

हालांकि उनकी अधिसंख्य प्रस्तुतियां फिल्मी गानों का दुहराव ही थीं, मगर दशकों पुराने गानों को गायक-गायिका अमूल्य सिन्हा, प्रीति राज और राजू सिन्हा के नए कंठ के आरोह-अवरोह में आमने-सामने सुनना अपने-आप में नए अनुभव से गुजरने की तरह था।

तीनों गायकों ने नपे-तुले और परिणय परिवेश के अनुरूप ही अपनी गायकी का अंदाज पेश किया।

अवसर था शहर के वरिष्ठ सर्जन डा. संजय कुमार सिंह के पुत्र डा. कुमार वैभव और डा. अंजलि (पुत्री डा. अशोक सिंह, सासाराम) के विवाहोपरान्त प्रीति-भोज समारोह का।

डेहरी-आन-सोन, सासाराम और अन्य स्थानों से आए गणमान्य लोगों ने भी विभिन्न तरह के नाश्ता-भोजन के व्यंजनों के साथ तीनों गायन कलाकारों की झलकी (गायकी) का आनंद लिया।

डा. कुमार वैभव शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक (फिजिशियन) रहे स्वर्गीय डा. रामाशीष सिंह के पोता हैं। चिकित्सक दंपति के विवाह समारोह में प्रीतिभोज के अवसर पर चिकित्सकों की बड़ी संख्या का होना स्वाभाविक था, मगर उनमें अपनी-अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता के क्षेत्र में शहर, जिला और राज्य में अग्रणी स्थान रखने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डा. अवधविहारी सिंह, डा. राघवेन्द्रदेव सिंह, डा. उदय कुमार सिन्हा, डा. एसबी प्रसाद आदि भी थे।

परिणय-बंधन की सोनमाटी मीडिया ग्रुप की ओर से बधाई
पिछले दिनों शहर (डेहरी-डालमियानगर) मेंं कई अग्रणी परिवारों में वैवाहिककार्यक्रम संपन्न हुए। रोहतास इंडस्ट्रीज कांपलेक्स के प्रभारी अधिकारी एआर वर्मा की पुत्री प्रियंका गौतम का विवाह सौरभ सूर्यवंशी (पुत्र विनोद सिंह, पटना) से, वरिष्ठ पत्रकार जगनारायण पांडेय के पुत्र विकास कुमार का विवाह कुमारी प्रियंका (पुत्री शंभु तिवारी, विक्रमगंज) से, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश कुमार राय (कोलडीपो) की पुत्री अपराजिता का विवाह उमाशंकर सिंह (पुत्र मुन्ना सिंह, कैमूर) से, मगध विश्वविद्याय के आरा मुख्यालय परिसर के वरिष्ठ स्टाफ आलोक सहाय (शीतला मंदिर, न्यू एरिया) के पुत्र पुष्कर प्रसिद्ध का विवाह शिखा सिमरन (पुत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, सीतामढ़ी) से, बिहार सरकार के वरिष्ठ स्टाफ निर्मल कुमार श्रीवास्तव (जीटी रोड, न्यूएरिया मोड़) की पुत्री सुरभि चांदनी का विवाह अंकित कुमार (पुत्र अखौरी अनिरुद्ध कुमार) से, मौर्या प्रिंटर्स (मोहन बिगहा) के मालिक हरिनारायण सिंह के पुत्र श्रीकांत वर्मा का विवाह कुमकुम (पुत्री दुर्गा सिंह, दरिहट) से और कास्मास टेलर्स (थाना चौक) के अब्दुल क्यूम के पुत्र सद्दाम हुसैन की शादी फरहीन बानो (बेटी हाजी महताब आलम, आरा) से रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ।

परिणय-बंधन के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाले सभी नवदंपतियों को और उनके माता-पिता को भी सोनमाटी मीडिया समूह की हार्दिक शुभकामनाएं। गायकों के इस गान-बोल के साथ िक … प्यार का नग्मा है, मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है….!

तस्वीरों में ऊपर से नीचे क्रम में 2. नवदंपति (डा.कुमार वैभव, डा. अंजलि), 3. दायें डा. संजय सिंह, 4. बीच में डा. अवधविहारी सिंह,  5. डा. राघवेन्द्रदेव सिंह, 6. डा. उदय कुमार सिन्हा, 7. डा. एसबी प्रसाद, 8. डा. निर्मला सिंह।
साथ में,  (सबसे नीचे) 9. सोनमाटी मीडिया ग्रुप के समूह संपादक कृष्ण किसलय और डेहरी-आन-सोन के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्र (दैनिक जागरण), चंद्रगुप्त मेहरा (राष्ट्रीय सहारा) और वारिस अली (कौमी तंजीम)।

(रिपोर्ट और तस्वीर : निशांत राज)

 

Share
  • Related Posts

    सत्य निकेतन नहीं, सत्ता-सरकार की इमारत गिरी

    दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग गिर गई। आधे दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई। राजनीति गर्मा गई। प्रशासन भवन मालिक को इसका दोष देकर उसके खिलाफ करवाई करने पर उतारू…

    Share

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर