बच्चों ने दिए भविष्य के लिए संदेश

सासाराम (बिहार)-सोनमाटी समाचार। रोहतास जिले के प्रतिष्ठित संत पाल पब्लिक स्कूल में हस्तशिल्प, विज्ञान प्रदर्शनी सह आनंद मेला का उद्घाटन सासाराम के अनुमंडल दंडाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, स्कूल के अध्यक्ष शंकर प्रसाद वर्मा, प्राचार्य अराधना वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक राहुल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं की छाज्ञ्त्र-छात्राओं ने स्टीम इंजन, हावड़ा ब्रिज, ट्रैफिक लेस व्हीकील, वाटर कंजरवेशन, ग्लोबल वार्मिंग के आकर्षक माडल प्रस्तुत किए। माडलों के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की गई थी कि तकनीक का विकास का किस तरह हुआ और आज कैसी हाईटेक स्थिति है। समाज और आदमी के बेहतर भविष्य के लिए पानी की बचत, हवा का स्वच्छ रहना और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचने की अभी से तैयारी करना बेहद जरूरी है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही विकास

समारोह को संबोधित करते हुए विशेष वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज का बेहतर विकास वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही होता है और दुनिया में वैज्ञानिक नजरिये के उपयोग से ही आदमी अपने जंगली जीवन से निकलकर आज सभ्यता के शिखर पर आसन्न हुआ है।

विद्यालय के शिक्षक सह जनसंपर्क प्रभारी अर्जुन कुमार के अनुसार, प्रदर्शनी में दो हजार अभिभावकों और करीब नौ सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

डेहरी-आन-सोन में सनबीम के विद्यार्थी पुरस्कृत
डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम पब्लिक स्कूल में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। एलआईसी के सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) शिव कुमार और विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने विद्यालय की परिधि अग्रवाल, हर्ष अक्षर गुप्ता, गुलाम मोहिन अंसारी, प्रांजल कुमारी, श्रेया कुमारी, अनुष्का कुमारी, तनु प्रिया, शैलेन्द्र कुमार को प्रतीक चिह्नï, प्रमाणपत्र आदि भेंट किए।

Share
  • Related Posts

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता