अलर्ट : सात दिन तक डेहरी-आन-सोन रेलस्टेशन पर नहीं आएंगी 21 एक्सप्रेस ट्रेन

डेहरी-आन-सोन (बिहार)–विशेष प्रतिनिधि। रेलवे ने 21 ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर रखा है। ऐसा डेहरी-आन-सोन में रेल ट्रैक के एन-आई (नान-इंटरलॉकिंग) और मेंटेनेंस कार्य को लेकर किया गया है, जहां एन-आई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि इस घोषित अवधि तक यह कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। लंबी दूरी की रेलगाडिय़ों के अलावा पैसेंजर ट्र्रेन भी रद्द की गई हैं, जो डेहरी-आन-सोन रेलस्टेशन पर नहींआएंगी। मगर पटना, गया और झारखंड जाने वाली एक-एक अप-डाउन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को डेहरी-आन-सोन तक आने के बजाय सोन नदी के उस पार स्थित सोननगर रेल जंक्शन से ही पटना, गया और झारखंड के लिए वापस कर दिया जाएगा।

पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं आएंगी डेहरी-आन-सोन, सोननगर से ही लौट जाएंगी
सिगरौली-पटना पलामू एक्सप्रेस 6 से 30 अक्टूबर तक और बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर व गया-डेहरी पैसेंजर 5 से 30 अक्टूबर तक डेहरी-आन-सोन के बजाए सोननगर जंक्शन से ही वापस लौट जाएंगी। पटना, गया और झारखंड के रेलयात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने डेहरी-आन-सोन से सोननगर (बारुण) और सोननगर से डेहरी-आन-सोन के लिए बस की व्यवस्था की है, जिससे वैध रेलटिकट यात्री ही जा सकेेंगे। इस बस में यात्रा के लिए टिकट धारक यात्री को कोई शुल्क नहींदेना है। इस बस में ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

हजारों यात्री होंगे परेशान, सैकड़ों कारोबारियों की रोजी-रोटी प्रभावित
ट्रेनों के रद्द होने से एक सप्ताह की इस अवधि में डेहरी-आन-सोन और आसापास के इलाके के कई हजार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी और न केवल स्थानीय-क्षेत्रीय कारोबार भी प्रभावित होगा, बल्कि रेलवे को लगभग एक खरब रुपये इससे अधिक का भी नुकसान झेलना पड़ेगा। डेहरी-आन-सोन से गुजरने वाली ग्रैंडकार्ड रेललाइन दरअसल देश का एक फ्रेट रेल कारीडोर है, जहां से हर रोज दर्जनों ट्रेनें ही नहीं बल्कि सौ की संख्या तक भी मालगाडिय़ां गुजरती हैं। ट्रेन के बंद होने से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय माइक्रो कारोबारियों की रोजी-रोटी भी प्रभावित हो चुकी है, जिसका अंदाजा वीरान पड़े रेल-स्टेशन को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।
जो 21 ट्रेन की गई हैं अस्थाई तौर पर रद्द
1. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (22 से 28 अक्टूबर), 2. 12323 हावड़ा-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (23 व 26 अक्टूबर), 3. 12875 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल. नीलांचल एक्सप्रेस (23, 26 और 28 अक्टूबर), 4. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (23 से 29 अक्टूबर), 5. 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस (23 से 29 अक्टूबर), 6. 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस (23 से 29 अक्टूबर), 7. 18104 अमृतसर-टाटानगर जालियावाला बाग एक्सप्रेस (24 से 26 अक्टूबर), 8. 18311 संभलपुर-वाराणसी एक्सप्रेस (24 से 28 अक्टूबर), 9. 12817 हटिया-आनंदविहार नंदनकानन सुपर फास्ट एक्सप्रेस (24, 26 एवं 28 अक्टूबर), 10. 18103 टाटानगर-अमृतसर जालियावाला बाग एक्सप्रेस (24 से 29 अक्टूबर), 11. 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (24 से 30 अक्टूबर), 12. 22323 कोलकाता-गाजीपुरसिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस (25 अक्टूबर), 13. 18312 वाराणसी-संभलपुर एक्सप्रेस (25 से 29 अक्टूबर), 14. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (24 से 30 अक्टूबर), 15. 12816 आनंदविहार-टर्मिनल पुरी-नंदाखान सुपरफास्ट एक्सप्रेस (25 अक्टूबर), 16. 13167 कोलकाता-आगराकैंट एक्सप्रेस (25 अक्टूबर), 17. 12324 आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (25 व 28 अक्टूबर), 18. 12818 आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस (25, 27 एवं 29 अक्टूबर), 19. 22324 गाजीपुरसिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस (26 अक्टूबर), 20. 13168 आगराकैंट-कोलकाता एक्सप्रेस (27 अक्टूबर) और 21. 12876 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (28 एवं 30 अक्टूबर)।

(रिपोर्ट व तस्वीर : निशांत राज,

इनपुट : सोनमाटीडाटकाम के पाठक-दर्शक राहुल शर्मा, पानी टंकी, डेहरी-आन-सोन)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित