काव्या के नृत्य से होगा फिल्मोत्सव का आगाज/ जीएनएसयू में कृषि उद्यमिता संगोष्ठी/ गांव पहुंचे टीवी अभिनेता/ नहीं रहे चंदाबाबू

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गणेशवंदना प्रस्तुति के लिए काव्या मिश्रा का चयन

(काव्या मिश्रा)

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि निशान्त राज)। बेतिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ सोन नद तट के अरवल की बेटी काव्या मिश्रा के गणेशवंदना नृत्य से होगा। इसके लिए काव्या मिश्रा का चयन किया गया है। यह जानकारी फिल्मोत्सव के कार्यक्रम निदेशक और न्यूज एंकर ऋचा शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि काव्या मिश्रा दाउदनगर (औरंगाबाद) में इसी वर्ष आयोजित अन्तरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में कत्थक नृत्य की अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और अपने कला-प्रदर्शन के माध्यम से सोन और मगध अंचल के साथ बिहार की विशिष्ट पहचान को सफलता के साथ रेखांकित किया था। फिल्म महोत्सव के कार्यक्रम प्रमुख अभिनेता सह फिल्म निर्माता राहुल वर्मा के अनुसार, शास्त्रीय नृत्य के लिए अनेक सम्मान प्राप्त उभरती नृत्यांगना काव्या मिश्रा अरवल साहित्य कला परिषद की विशेष सदस्य और पटना मगध मूवी हाउस की ब्रांड एंबेसडर है।

बिहार में भी कृषि उद्यमिता की संभावना : रामकृष्ण शरण

(रामकृष्ण शरण)

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। कृषि उद्यमी विकास चैंबर्स, पंचकूला (हरियाणा) के कार्यकारी निदेशक रामकृष्ण शरण ने बिहार के संदर्भ में भारत में उद्यमिता की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए केेंद्र और राज्य सरकारें भी संसाधन, पूंजी की अपेक्षित मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी उद्यमिता विकास की नई संभावनाएं हैं और यहां नई संभावना के अनेक क्षेत्र हो सकते हैं। रामकृष्ण शरण जमुहार स्थित जीएनएसयू के कालेज नारायण एकेडमी आफ एक्सीलेंस के नए प्रवेशार्थी विद्यार्थियों के लिए आयोजित आनलाइन फ्रेसर व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को जीएनएसयू के कुलपति डा. एलएम वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में न्यू इंडिया की धमक दस्तक दे रही है, जिसके हम सबको हर स्तर पर तैयार रहने और तैयारी करने की जरूरत है। इस आनलाइन कार्यक्रम के साथ संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, कालेजों और संकायों के अध्यपाक भी जुड़कर व्याख्यान का लाभ उठाया। कार्यक्रम के आरंभ में प्रबंध शिक्षा संकाय के प्रमुख प्रोफेसर डा. आलोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

मां से मिलने गांव पहुंचे टीवी अभिनेता राजेश सिंह

(गांव में मां, परिवार के साथ राजेश सिंह)

दिनारा (रोहतास)-सोनमाटी प्रतिनिधि संजना सिंह। टीवी अभिनेता राजेश सिंह इन दिनों दिनारा प्रंखड के भानपुर गांव में हैं। कई टीवी सीरियल में काम कर रहे राजेश सिंह अपनी मां और अपने परिवार से मिलने आए हैं। गांव से निकल कर मेहनत और संघर्ष से चुनौतियों का सामना करते हुए टीवी इंडस्ट्री में जगह बनाने वाले राजेश सिंह की संजना सिनेग्लोबल से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि मां से मिले एक वर्ष से अधिक हो गया था, गांव अपनी ओर खींच रहा था तो शहर के भागदौड़ से समय निकाल कर परिवार के बीच चला आय, कुछ दिन बाद फिर मुंबई लौट जाऊंगा। राजेश सिंह के एक टीवी शो का सोनी चैनल पर प्रसारण शुरू हुआ है, जिसमें वह राकेश की भूमिका में हैं। राजेश सिंह ने विद्या, मरियम खान, रिपोर्टिंग लाइव, विघ्नहर्ता गणेश, ये हैं मोहब्बतें, कुमकुम, भाग्य आदि टीवी शो में काम कर चुके हैं।

शहाबुद्दीन से कानूनी लड़ाई लडऩे वाले चंदाबाबू का निधन

(चंदाबाबू)

सिवान (कार्यालय प्रतिनिधि)। सिवान शहर के मशहूर व्यवसायी चंदेश्वर प्रसाद उर्फ चंदाबाबू का 16 दिसम्बर को निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चंदा बाबू के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचने वाले राजनीतिक नेताओं और स्थानीय नागरिकों का ताता लगा रहा। चंदा बाबू सबसे छोटे दिव्यांग पुत्र और बहू के साथ रहते थे। उनकी पत्नी कलावती देवी का निधन भी पिछले साल हो गया। सिवान के बहुचर्चित तेजाब हत्याकांड में तीन बेटों को गंवाने वाले चंदा बाबू ने सिवान के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। तीन बेटों की नृशंस हत्या : 2004 में चंदा बाबू के तीन बेटों गिरीश, सतीश और राजीव का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। गिरीश और सतीश को तेजाब से नहला कर मार डाला गया था। जबकि इस हत्याकांड का चश्मदीद गवाह मृतकों का भाई राजीव अपराधियों की पकड़ से अपनी जान बचाकर भाग निकला, जो भाइयों के तेजाब से हुई हत्याकांड का गवाह बना। मगर दस साल बाद 2015 में सिवान शहर के डीएवी मोड़ पर उसकी भी गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के महज 18 दिन पहले ही राजीव की शादी हुई थी।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित