छह सौ भ्रष्ट पुलिस वालों पर कार्रवाई की तलवार/ केशव का चिराग पर आरोप/ कोणार्क में अंतरराष्ट्रीय रेत-कला उत्सव

85 पुलिसकर्मी बर्खास्त, 25 पर कार्रवाई जारी

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। राज्य मेंं 600 से अधिक पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार की कार्रवाई जारी है। 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त भी किया गया है। इनमें करीब 40 अधिकारी डीएसपी या इससे ऊपर के हैं। भ्रष्टाचार की कार्रवाई की जद में निचले स्तर के पुलिसकर्मी सिपाही भी है और ऊपर के स्तर के आईपीएस अधिकारी भी। अवैध खनन, परिवहन, शराबबंदी में कानून को पालन करवाने में या अन्य अनियिमितता, भ्रष्टाचार के कार्य में संलग्न रहने के कारण ये कारवाई पुलिसकर्मियों पर की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से ऐसे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों चेतावनी दी गई है कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त बिहार पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को सजा भी मिल चुकी है। 25 के खिलाफ अभी विभागीय कार्रवाई चल रही है, जिनकी जांच पूरी होने दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है। अनेक पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किए जाने का मामला विचाराधीन है।

केशव का चिराग पर आरोप, पुलिस में मुकदमा

(केशव सिंह)

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की राज्य इकाई के पूर्व महासचिव केशव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर माओवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप की 8जांच कर रही है। केशव सिंह को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी से अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। केशव सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के अकेले चुनाव मैदान में उतरने के फैसले पर चिराग पासवान की आलोचना की थी और मीडिया में कई बयान दिए थे। केशव सिंह ने 06 दिसम्बर को शास्त्रीनगर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि लोजपा नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलने और पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र के अभाव को उजागर करने पर उन्हें चिराग पासवान के करीबी अमर आजाद ने फोन पर धमकी दी। केशव सिंह का कहना है कि चिराग पासवान नक्सल प्रभावित जिला जमुई लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। चिराग पासवान ने माओवादियों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखा है। केशव सिंह ने बताया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव रामविलास पासवान के पुत्र ने अपनी राजनीतिक करियर शुरू की थी। तब जीत सुनिश्चित करने के लिए माओवादियों की मदद ली गई थी। उधर, बोचहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले अमर आजाद ने यह कहा है कि उन्होंने केशव सिंह की पार्टी में सहयोगी होने के नाते कारण जानने का प्रयास किया था। अमर आजाद ने केशव सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर नाराजग़ी जताते हुए कहा है कि मैं एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराने की धमकी दी है।

रेत कलाशिल्पी मधुरेंद्र का कोविड-19 से बचने का संदेश

(मधुरेन्द्र का बालू हस्तशिल्प)

कोणार्क (उड़ीसा)-सोनमाटी प्रतिनिधि। प्रदेश के कोणार्क में अंतरराष्ट्रीय रेत कला उत्सव में देश-दुनिया के विभिन्न घटनाओं, स्मृतियों, व्यक्तित्वों का प्रतिबिंबन हुआ। रेत के सिद्धहस्त कलाकारों ने अपनी-अपनी कला-दक्षता से बालू पर अपने हस्तशिल्प का अपना-अपना उत्कर्ष प्रस्तुत किया। रेत कला को देखने का एक अलग ही आकर्षण कोणार्क आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों में रहा। कोर्णाक अंतरराष्ट्रीय रेत कला उत्सव में लोगों के अवलोकनार्थ बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के बिजबनी गांव निवासी अग्रणी युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अपनी कलाकृति बनाई। मधुरेन्द्र ने अपना विषय कोविड-19 को चुना, जिससे दुनियाभर में इन दिनों महामारी का खौफनाक कहर फैला हुआ है और जिस जानलेवा बीमारी ने दुनिया में 15 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन ली है। कोरोना महामारी के कारण असममय मरने वाले लोगों के लिए दुखी एक कलाकार ने रेत के टीले पर अपनी संवेदना अपनी शिल्प-दक्षता से दर्ज की। कोणार्क उत्सव के तीसरे दिन चंद्रभागा समुद्र तट पर कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड-19 के लिए लागू प्रावधान को बालू पर अपनी कल्पना और सोच को उकेर कर प्रभावशाली आकृति दी। उनके शिल्पांकन में लोगों से कोविड-19 के अनुपालन की अपील है। अग्रणी रेत कलाकार मधुरेन्द्र ने बालू पर ‘छह फीट की दूरी, मास्क है जरूरीÓ लिखकर मास्क पहनने और समय-समय पर लगातार अपने हाथों को सैनेटाइज करने का संदेश दिया। मधुरेंद्र की इस तरह की गई अपील से कोणार्क उत्सव के आयोजन में शामिल उड़ीसा राज्य के विभागीय अधिकारी और पर्यटक प्रभावित हुए।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित