छात्राओं ने मंत्री से गिनाई समस्याएं

केेंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का तीन दिनों का दौरा, मंत्री ने दिया छात्राओं को आश्वासन


डेहरी-आन-सोन (बिहार) -सोनमाटी समाचार। केेंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व स्थानीय काराकाट विधानसभा क्षेत्र के सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने संसदीय क्षेत्र के तीन दिनों के दौरे के क्रम में अनेक स्कूलों की छात्राओं की ओर से कंप्यूटर सुविधा नहींहोने, बिजली नहीं होने, शिक्षकों की कमी होने आदि समस्याओं से संबधित ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।

मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केेंद्र सरकार व राज्य सरकार इस बात के लिए प्रयासरत है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो और शिक्षा छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए रोजगारोन्मुख हो सके।

उपेन्द्र कुशवाहा ने पहले दिन डेहरी प्रखंड के शिवपुर गांव में मध्य विद्यालय की छात्राओं व अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनींऔर शिक्षा से संबंधित समास्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

मंत्री ने यह कहा कि विद्यालयों में शिक्षका पढ़ा रहे हैं या नहीं? यह अभिभावकों को देखना होगा। विद्यालयों में अभिभावक समितियों का गठन का उद्देश्य भी यही है।

मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सुजानपुर, धनी बिगहा, एकाली बिगहा, गंगौली, पहलेजा, महादेवा आदि गांवों का भी दौरा किया। दूसरे-तीसरे दिन मंत्री श्री कुशवाहा ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी गोला प्रखंड के लोहारडीह, कैथी तेनु बधार, बाघाखोह, बाबूगंज, अकोढ़ी, मधुरामपुर, चाप, बराढ़ी, बगेन, बाबूगंज, गोवर्धनपुर, धरहरा आदि गांवों का दौरा किया। तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मंत्री का काराकाट विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे का कार्यक्रम है।
(वेब रिपोर्टिंग : वारिस अली)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम