दहेज उन्मूलन जागरूकता रैली

हसपुरा, औरंगबाद (बिहार) -सोनमाटी। बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर उच्च विद्यालय के छात्र व कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा हसपुरा में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बेटी है वरदान, दहेज देकर मत करो अपमान, सेहत को बचाना है बाल विवाह भगाना है आदि नारे लगाए गए।

सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं की रैली पटेल चौक से रेफरल अस्पताल तक गई और वापस आई। उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश उपाध्याय, संगीत शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा आदि द्वारा जगह-जगह बताया गया कि हर दृष्टि से दहेज लेना और बाल विवाह करना समाज के लिए अभिशाप है और कानून की दृष्टि से अपराध भी है। बताया गया कि जब तक हर परिवार और घर-घर में इसके लिए संकल्प नहीं लिया जाएगा और खचे के दिखावे-प्रदर्शन पर अंकुश नहींलगाया जाएगा, तब इसका परिणाम नहीं मिल सकता।

रैली में जन जागृति मंच हसपुरा के सदस्यों विजय कुमा, शम्भू शरण, बीरेंद्र कुमार, सत्यदेव सिंह ने जिस बात की पहल समाज को करना चाहिए था, उसकी पहल सरकार को करनी पड़ी है। हालांकि सरकार भी समाज का ही प्रतिनिधित्तव करती है। इस अभियान की सफलता के लिए समाज के स्तर पर व्यापक जागृति और शाही खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है।

 

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम