बिहार में 267 कोरोना मरीज हुए ठीक, रोहतास में भी 34 को विजयश्री / रेडक्रास सोसाइटी की आनलाइन बैठक / चित्रांश महिलाओं को मौन श्रद्धांजलि

विदा हुए एनएमसीएच से कोरोना विजेता, 56 संदिग्धों की होगी जांच

डेहरी-आन-सोन (विशेष संवाददाता)। दो महिला और एक बालक सहित 12 कोरोना विजेताओं को नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच) से विदा किया गया। इनमें चार सासाराम, दो नोखा और छह दावथ प्रखंडों के हैं। एनएमसीएच से अभी तक 34 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने पर छुट्टी देकर उनके घर भेज दिया गया। एनएमसीएमच में भर्ती कुल 54 मरीजों के कोरोना ग्रस्त होने की पुष्टि पटना से आई जांच रिपोर्ट में हुई थी। स्वस्थ हुए नागरिकों को अस्पताल से विदा करने के अवसर पर एनएमसीएच के सचिव गोविंदनारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, अस्पताल अधीक्षक डा. प्रभात कुमार सिंह, अस्पताल महाप्रबंधक (संचालन) उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी परिचारी अधीक्षक शशांक शेखर, कोरोना वार्ड के नोडल अधिकारी डा. अभिषेक कामेन्दु, डा. अभिनव कुमार और डा. राजीव रंजन भी मौजूद थे। उधर, रोहतास जिला के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद ने यह जानकारी दी है कि एनएमसीएच में कोरोना से मृत मरीज के संपर्क के आए 56 लोगों को चिह्निïत कर लिया गया है, जिनके रक्त नमूने जांच के लिए पटना भेजे जाएंगे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

प्रदेश में 564 संक्रमित मरीजों में 267 हुए ठीक, 3848 संदिग्ध

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभी तक राज्य के 35 जिलों से आए संदिग्ध मरीजों के 30320 रक्त नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 564 कोरोना पाजिटिव पाए गए। कोरोना पाजिटिव मरीजों में अब 267 मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकार की विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिहार में तीन अस्पतालों नालंदा मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (पटना), अनुग्रहनारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (गया) और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (भागलपुर) को कोरोना अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है, जिनमें क्रमश: 800, 544 और 1000 आइसोलेटेड बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें क्रमश: 20, 60 और 36 आईसीयू तथा क्रमश: 20, 18 और 12 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। पूरे प्रदेश में बनाए गए 307 क्वारंटाइन केेंद्रों के 7769 कमरों में 1995 संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को रखा गया है। अब तक राज्य में 1.86 करोड़ से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया गया है और 10.34 करोड़ से अधिक लोगों की आरंभिक स्क्रीनिंग हो चुकी है, जिनमें 3848 संदिग्ध पाए गए हैं।

चित्रांश महिलाओं को मौन श्रद्धांजलि :

डेहरी-आन-सोन (कार्यालय प्रतिनिधि)। शहर के चित्रांश परिवार की दो वरिष्ठ नागरिक महिलाओं सुधा श्रीवास्तव(चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव की भाभी) और कमला देवी (दामोदर प्रसाद श्रीवास्तव के बड़े भाई ललित लाल की पत्नी) के निधन पर चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार (अधिवक्ता) द्वारा पूर्व निर्धारित शोक-संवेदना-समय पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों-सदस्यों ने अपने-अपने घरों में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

ब्लड बैंक बनाना रेडक्रास सोसाइटी का लक्ष्य : राहुल वर्मा

(राहुल वर्मा)

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। विश्व रेडक्रास सोसाइटी दिवस पर रोहतास जिला इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की आनलाइन बैठक वीडियो कांफ्रेेंसिंग के जरिये सोसाइटी के जिला मानद सचिव राहुल वर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राहुल वर्मा ने जानकारी दी कि सोसाइटी की राज्य शाखा की ओर से कोविड-19 के लिए 57 हजार की राशि रोहतास जिला सहित राज्य के 38 जिलों में मास्क, सैनिटाइजर लोशन, साबुन वितरण के लिए दी गई है। बताया कि सोसाइटी की रोहतास जिला शाखा के सदस्यों को आपदा प्रबंधन का आरंभिक प्रशिक्षण शिविर लगाकर दिया जा चुका है। सोसाइटी ने पुलिस के सहयोग से पहाड़ी गांव सोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन और असहाय जनों के लिए कंबल वितरण का कार्य किया है। सोसाइटी की रोहतास जिला शाखा का लक्ष्य ब्लड बैंक बनाना है। आनलाइन बैठक में नागेन्द्र कुमार, अजीत, श्यामसुन्दर जयसवाल, ओपी श्रीवास्तव, शिव शंकर, रमेश प्रसाद, डा. मेराजुल इस्लाम, सुधीर कुमार, अश्विनी कुमार के साथ सोसाइटी के बिहार राज्य शाखा के अध्यक्ष डा. बीबी सिन्हा भी शामिल हुए। बैठक के अंत में लाकडाउन की अवधि में प्राण गंवाने वाले कोरोना योद्धा चिकित्सकों, चिकित्सा सहायकों के साथ सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को भी मौन श्रद्धांजलि दी गई।

(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक