भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट, पुलिस ने जब्त की बाइक

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष प्रतिनिधि।भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के साथ हिंसक मारपीट करने की गई। यादव ने इस घटना में दो ग्रामीणों पर नाम-पता सहित आवेदन थाना को दिया है। अपने साथ हुई हिंसक घटना के विरोध में उन्होंने अपने समर्थक ग्रामीणों के साथ थाना के सामने कुछ देर तक धरना भी दिया। सुरेंद्र यादव ने यह आरोप भी लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने उनकी सूचना और फिर आवेदन के बावजूद प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई नहींकी।

शौचालय की टंकी का विवाद सुलझाने गए थे सिंदुआर
दाउदनगर प्रखंड के मखरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव सुजन पासवान एवं रौशन पासवान के बुलावे पर शौचालय की टंकी के विवाद को सुलझाने के लिए पड़ोस के गांव सिंदुआर गए थे, जिस दौरान उनके साथ मारपीट की घटना घटी। मारपीट में एक डीलर और उसका पुत्र शामिल था। सिंदुआर गांव के लाला सिंह द्वारा गली में शौचालय की टंकी बनाई जा रही है, जिसे लेकर विवाद हो गया। समस्या का हल करने के लिए सुरेन्द्र यादव को बुलाया गया था। आरोपियों ने गाली-गलौज की और हिंसक हमला किया। सुरेंद्र यादव का लिखित आरोप है कि आरोपितों ने पिस्तौल निकालने का भी प्रयास किया। घटना को देखकर आस-पास बैठी महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। गांववालों को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए।

ग्रामीणों के व्यापक प्रतिरोध की चेतावनी

सुरेंद्र यादव का कहना है कि थाना पर आवेदन देने के बाद उसकी रिसीविंग नहींदिए जाने के कारण उन्हें धरना पर बैठना पड़ा। अगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार नहींकिया तो ग्रामीणों द्वारा व्यापक प्रतिरोध किया जाएगा। घटना की सूचना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी दिया जा चुका है। सिंदुआर गांव निवासी राजेश पासवान का कहना है कि पुलिस ने उनके आवेदन को भी नहींलिया, जबकि घटना से संबंधित सूचना वह थाना को देना चाहते थे और यह बताना चाहते थे कि आरोपियों ने अपमानजनक जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

घटना की जांच कर रही है पुलिस
सुरेंद्र यादव की ओर से घटना की सूचना दाउदनगर थाना में देने के बाद पुलिस ने आरोपियों की बाइक जब्त कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा के अनुसार, सुरेंद्र यादव के साथ मारपीट की गई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में पिस्तौल-गोली की बात सामने नहीं आई है।

 

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर