मदद के लिए डार्क का टी स्टॉल

बिहार के औरंगाबाद जिला के नगर परिषद दाउदनगर अंतर्गत चावल बाजार में स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच प्रायोजित डार्क (दाउदनगर आपदा राहत कोष) के अंतर्गत संचालित चायसेवा से समाजसेवा का आयोजन टी-स्टॉल लगाकर मंच के राष्ट्रीय संयोजक सह टीम डार्क के संस्थापक अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया। टी स्टॉल का संचालन डार्क के सोशल मीडिया कार नितीश मिश्रा ने किया।

स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच के संयोजक व डार्क के एक संस्थापक अनुज कुमार पांडेय के अनुसार, औरंगाबाद भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुरारी प्रसाद ताँती ने टीम डार्क का हौसला बढ़ाने कके लिए कोष में 500 रूपये का योगदान किया और हरसम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। वरिष्ठ स्वंसेवक एवं दाउदनगर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्णा स्वर्णकार ने डार्क के टी स्टॉल पर पहुँचकर जानकारी ली और प्रत्येक के रविवार टी स्टॉल के संचालन में आने वाले 80 रुपये का खर्च वहन करने का वचन दिया।


इस अवसर पर डार्क टीम के मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य पत्रकार संतोष अमन, डार्क के संरक्षक निवर्तमान वार्ड पार्षद बसंत कुमार, निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चिंटू मिश्रा, साइंस कोचिंग सेंटर के निदेशक अमित कुमार सिन्हा, न्यूज चैनल के रिपोर्टर गणेश कुमार आदि गण-मान्य नागरिक उपस्थित थे। लगातार 44वें आयोजन के जरिये डार्क के कोष में 12082 रूपये जमा हो चुके हैं, जिसी आपदा से निपटने एवं वंचितों-असहायों की सहायता पर खर्च होंगे।
वेब रिपोर्टिंग व तस्वीर : आदित्यराज जैकी

Share
  • Related Posts

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर