शरीर संरचना पर चित्र-प्रदर्शनी / चित्रांश परिवार की श्रद्धांजलि

एनएमसीएच में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने बनाया शरीर संरचना का रेखाचित्र और बताया कोशिका का कार्य

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच) में फिजियोलाजी विभाग द्वारा कोशिका प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अध्ययन-पर्यवेक्षण के आधार पर रेखा-चित्र बनाकार शरीर संरचना (एनाटोमी) और कोशिका (सेल) के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। चित्र के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि मानव शरीर की भीतरी संरचना मुख्य तौर पर कैसी होती है और कोशिका (सेल) किस तरह कार्य करती है। गर्भाशय में कोशिका-विभाजन और उनके जुडऩे से ही मानव शरीर निर्मित होता है। मानव शरीर का रूपांतरण गर्भाशय में एक सेल (कोशिका) से बहुकोशीय जीव में होने की एक जैविक प्रक्रिया है।
चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एनएमसीएच के प्राचार्य डा. एसएन सिन्हा ने किया। विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक देव ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों में उनके अध्ययन के परीक्षण और उनके व्यावहारिक ज्ञान को विस्तार देने के लिए किया गया। चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन संस्थान के सचिव गोविन्दनारायण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रभात कुमार, प्रशासक (चिकित्सा) डा. डीके रमन, प्राध्यापक डा. मुकेश कुमार, डा. लक्ष्मीकांत सिंह, डा. अभिलाषा, डा. बेनजीर बानो, डा. सुषमा, डा. विजयप्रताप सिंह आदि ने किया।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

चांद तारा देवी का निधन, डेहरी-डालमियानगर चित्रांश परिवार ने दी मौन श्रद्धांजलि

डालमियानगर (रोहतास)-वरिष्ठ संवाददाता। डेहरी-डालमियानगर चित्रांश परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं अनुमंडल विधिज्ञ संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा की माता चंदा तारा देवी के निधन पर शहर की वरिष्ठ चिकित्सक डा. रागिनी सिन्हा के स्टेशन रोड स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में सामूहिक मौन श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि-गोष्ठी में शहर के चित्रांश परिवार के सदस्यों में वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक डा. उदयकुमार सिन्हा, वरिष्ठ लेखक-स्तंभकार कृष्ण किसलय (संपादक, सोनमाटी मीडिया समूह), सोन कला केन्द्र के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव (भरत लाल), अधिवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा कमल, चेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रो. रणधीर कुमार सिन्हा, अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित कुमार सिन्हा, भाजपा नेता पूर्व पार्षद श्रवण कुमार अटल, पूर्व पार्षद राकेश सिन्हा (चिकू लाल), सोनमाटी मीडिया समूह के प्रबंध संपादक निशान्त राज के साथ वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली, कमलेश कुमार, मनोज उपाध्याय आदि शामिल थे। मिथिलेश कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों से 29 जुलाई को वार्ड-27 स्थित आवास पर श्राद्ध-कर्म संस्कार समापन (सामूहिक भोज) मेें भाग लेने का आग्रह किया।
(रिपोर्ट : वारिस अली, तस्वीर : निशान्त राज)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित