श्रद्धा : विवेकानन्द स्कूल में वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र अर्पण

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष प्रतिनिधि। विवेकानन्द मिशन स्कूल के सद्भावना सभागार परिसर में स्कूल की ओर से श्रद्धा कार्यक्रम के अंतर्गत अंगवस्त्र अर्पण समारोह का आयोजन कर विभिन्न पंचायतों के वरिष्ठजनों के बीच कम्बल वितरण किया गया। दाउदनगर अनुमंडल के दाउदनगर, मनार, तरार, सन्सा, अन्छा, देवहरा पंचायतों के लाभार्थी वयोवृद्धों को कम्बल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक डा. शम्भूशरण सिंह, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य चंद्रशेखर नायक ने वयोवृद्धों को स्कूल की ओर से कम्बल का वितरण किया और इस कार्यक्रम के संयोजन में स्कूल के अध्यापकों ब्रजेश कुमार, दिनकर प्रसाद शर्मा, रिशु कुमारी और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सत्येन्द्र कुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा ने सहयोग किया।
सेवा-सहयोग की मूल प्रवृत्ति से ही समाज का निर्माण-विकास : प्रो. डा. सिंह
इस अवसर पर प्रो. डा. शम्भुशरण सिंह ने कहा कि सेवा-सहयोग की भावना आदमी की सबसे आदिम और मूल प्रवृत्ति है। मनुष्य की इसी गुण-चरित्र से समाज का निर्माण हुआ और वह सभ्यता-विकास की यात्रा तय कर धरती से चांद तक पहुंच गया। मनुष्य सामाजिक प्राणी है, इसलिए उसमें सेवा-सहयोग की भावना भी है। उदात्त भाव अर्थात निस्पृह सेवा मानवता का सबसे पुनीत कार्य है। इस कार्य से समाज के कमजोर, पिछड़े और असहायों-जरूरतमंदों को मदद होती है। आदमी को यथासामथ्र्य कमजोरों की मदद करनी ही चाहिए, क्योंक यह उसका सामाजिक दायित्व है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : निशान्त राज)

 

युवा व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या की निन्दा, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

डेहरी-आन-सोन औरंगाबाद (सोनमाटी संवाददाता)। पटना के बड़े व्यवसायी गुंजन खेमका के निधन पर डेहरी-आन-सोन और औरंगाबाद के विभिन्न कारोबारियों ने दुख, सम्वेदना व्यक्त की है और हत्यारे को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। गुंजन खेमका ही हत्या हाजीपुर में दिन-दहाड़े गोली मारकर तब कर की गई, जब वह हाजीपुर में कार से उतर कर कपड़ा मिल के दरवाजे पर पहुंचे ही थे। गुंजन खेमका भाजपा प्रदेश लघु उद्योग प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक भी थे।

युवा व्यवसायी की हत्या की निंदा भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उप संयोजक अमित कुमार उर्फ बबल कश्यप, बजरंग दल के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, रौनियार वैश्य महासभा के संरक्षक नन्दलाल गुप्ता आदि ने की है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

(सूचना : संजय गुप्ता)

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल