समृद्धि, दीपार्शी, सोहिनी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम/ स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान/ स्वास्थ्य योद्धाओं का सामूहिक सम्मान

कोरोना संक्रमण के कारण चित्रांकन के बाद आनलाइन हुई नृत्य प्रतियोगिता

(सोहिनी श्रीवास्तव, समृद्धि श्रीवास्तव, दीपार्शी )

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। सांस्कृतिक सर्जना की संवाहक संस्था सोन कला केेंद्र की आनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में समृद्धि, दीपार्शी और सोहिनी ने अपने-अपने समूह (कक्षा वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को निर्धारित स्वर-संगीत पर दो मिनट की नृत्यरत वीडियो क्लिप भेजना था, जिसके लिए उन्हें गाने के बोल दिए गए थे। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए लाकडाउन के उपबंधों के कारण संस्था ने वर्चुअल (आनलाइन) चित्रांकन प्रतियोगिता के बाद वर्चुअल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। समूह-क में यूकेजी की समृद्धि श्रीवास्तव (हरिओम कान्वेंट) ने प्रथम, कक्षा-1 की सोनाक्षी तिवारी (डीएवी स्कूल) ने द्वितीय और कक्षा-3 की संजना द्विवेदी (सनबीम स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह-ख में कक्षा-8 की दीपार्शी (डीएवी स्कूल) ने प्रथम, कक्षा-8 की तमन्ना कुमारी (सनबीम स्कूल), जिज्ञासा वर्मा (डीएवी) दोनों ने द्वितीय और कक्षा-7 की राज नंदिनी (डीएवी स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह-ग में कक्षा-10 की सोहिनी श्रीवास्तव (जेम्स स्कूल) ने प्रथम, कक्षा-9 की मीनाक्षी श्रीवास्तव (सनबीम स्कूल), कक्षा-10 की शेवाली चंद्रा ने द्वितीय और कक्षा-9 की रिद्धि राज (डीएवी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वीडियो क्लिप के आधार पर फैसला :

सोन कला केेंद्र के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव के अनुसार, गोपा घोष, अमृता पांडेय, नितेश पाठक और गौतम डे के निर्णायक मंडल ने भेजे गए वीडियो के आधार पर फैसला दिया। नृत्य प्रतियोगिता में तकनीकी कार्य समन्वय अनुभव आनंद, नंदकुमार सिंह ने और अन्य कार्य समन्वय कार्यकारी अध्यक्ष जीवन प्रकाश, सचिव निशांत राज, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, गुलशन कुमार ने किया। संस्था के संरक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और संस्था के अध्यक्ष ने नृत्य प्रतियोगिता में अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

एनएमसीएच परिसर जमुहार (डेहरी-आन-सोन) से विशेष संवाददाता से प्राप्त समाचार के अनुसार, विश्व रक्त दिवस के अवसर पर सासाराम में मंगला भवन स्थित नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच), जमुहार के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निशु पांडेय, दिवाकर कुमार, नरेंद्र सिन्हा, अरुण पांडेय, सौरभ उपाध्याय, क्षितिज सिंह, रवि शंकर, सौरभ शशि, हर्ष मिश्र आदि 15 स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। स्वयंसेवकों ने रक्तदान के बाद कहा कि रक्तदान दुनिया का महान दान है, क्योंकि इससे उस आदमी के जीवन की रक्षा होती है, जिसे रक्तदान करने वाला भी नहींजानता।

कोरोना के स्वास्थ्य योद्धाओं का सामूहिक सम्मान

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष संवाददाता। ज्ञान ज्योति शिक्षण केेंद्र के निदेशक और संपूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डा. चंचल कुमार ने वरिष्ठ चिकित्सक डा. महेंद्र प्रसाद के क्लिनिक, डा. रामपरीखा यादव के क्लिनिक और अरविंद हास्पिटल के नर्सिंग कर्मियों, सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्तिपत्र देकर सामूहिक सम्मान किया। आयोजित सादा कार्यक्रम में डा. चंचल कुमार ने बताया कि कोरोना विषाणु जनित महामारी कोविड-19 से लड़ाई में चिकित्सक और मेडिकल सपोर्ट करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही अग्रिम मोर्चा के योद्धा हैं, जिनकी हौसला-अफजाई करना सामाजिक उतरदायित्व है। उन्होंने कहा कि उनके संपूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट ने ऐसे सौ लोगों को सम्मान देने का निर्णय लिया है।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक