सांसद ने दिए विधिज्ञ सभाकक्ष के लिए 14 लाख / शोधार्थी अभियंता को प्रस्थान आशीष / पत्रकार महासंघ की यूपी इकाई

गोपालनारायण सिंह का विधिज्ञ संघ ने किया अभिनंदन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। डेहरी अनुमंडल न्यायालय विधिज्ञ संघ की ओर से राज्यसभा सांसद और गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के कुलाधिपति राज्यसभा सांसद गोपालनारायण सिंह का नववर्ष अभिनंदन अनुमंडल विधिज्ञ संघ परिसर में किया गया। अपने संबोधन में गोपालनारायण सिंह ने कहा कि राज्य की अवधारणा में न्यायापालिका का विधिसम्मत राज्य के उदय काल से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसकी प्रक्रिया को अधिवक्ता या पैरोकार अपनी विद्वता से गतिशील बनाए रहे हैं। उन्होंने विधिज्ञ संघ को अनुमंडल संगठन के अधिवक्ताओं के बैठन के लिए सभाकक्ष निर्माण के लिए स्थानीय संसाद विकास मद से 14 लाख रुपये देने की घोषणा की। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता डेहरी अनुमंडल न्यायालय विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय, पूर्व सचिव मिथिलेश कुमार, मनोज अज्ञानी, बैरिस्टर सिंह, कपिलमुनि सिंह, मुनमुन पांडेय, ओमप्रकाश सिन्हा कमल आदि उपस्थित थे।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

सिद्धार्थ सुमन को शहर की शुभकामनाएं

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। नैनो तकनीक के युवा शोधार्थी अभियंता सिद्धार्थ सुमन (वरिष्ठ पत्रकार शालिग्राम तिवारी उन्मुक्त के पुत्र) को शहरवासियों की ओर से विदेश यात्रा पूर्व शुभकामनाएं दी गईं। सिद्धार्थ सुमन फ्रांस के जर्नोबल में फ्रेेंच के वैकल्पिक ऊर्जा आयोग में बतौर थर्मो-इलेक्ट्रोनिक के शोधार्थी के रूप में अनुबंध अवधि तक कार्य करने जा रहे हैं। प्रस्थान आशीष समारोह का आयोजन प्रेस क्लब, डेहरी-आन-सोन की ओर से किया गया। आशीष समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सत्यनारायण सिंह, सोनमाटी संपादक कृष्ण किसलय, नवबिहार टाइम्स संपादक कमल किशोर, कार्यपालक अभियंता विनय चंचल, नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीत सिंह आदि ने विदेश यात्रा की शुभकामनाएं दींऔर तकनीक के सबसे नए क्षेत्र नैनो में व्यावहारिक उपक्रम की दिशा में सफलता अर्जित करने की कामना की। सत्यनारायण सिंह यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों और शहरवासियों से शहर के विकास से संबंधित सुझाव देने का आह्वान किया और भरोसा दिया कि वह शहर, क्षेत्र के लिए भरसक श्रमपूर्वक प्रयत्न करेंगे। आरंभ में प्रेस क्लब (डेहरी-आन-सोन) के अध्यक्ष अजय कुमार ने आगतों का स्वागत, अभिनव कला संगम के निदेशक संजय सिंह बाला ने संचालन और अंत में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्र ने धन्यवाद-ज्ञापन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जगनारायण पांडेय, चंद्रगुप्त मेहरा, वारिस अली, गौतम शर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव (नवबिहार टाइम्स), वरिष्ठ वार्ड पार्षद ब्रह्म्ïोश्वर नारायण उर्फ काली बाबू, मोजीबुल हक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शंभू राम, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अभिनव कला संगम के अध्यक्ष रणधीर सिन्हा, अनुमंडल कायस्थ महासभा के प्रतिनिधि पदाधिकारी श्रवण कुमार अटल, पूर्व वार्ड पार्षद मदन प्रसाद, मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधि पदाधिकारी संत शर्मा आदि उपस्थित थे।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

मथुरा प्रसाद धुरिया अध्यक्ष, सच्चिदानंद मिश्र मुख्य महासचिव

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी समाचार नेटवर्क। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया (हिन्दुस्तान) को, सच्चिदानंद मिश्र (लोकमित्र) को मुख्य महासिचव और दिवाकर अग्रवाल (प्रयागराज) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभाशंकर ओझा (सहज सत्ता), अनंतराम पांडेय उपाध्यक्ष, शिवशंकर पांडेय (सबलोग), ज्ञान प्रकाश शुक्ला (वायस आफ लखनऊ) महासचिव, विनोद कुमार मिश्र (ईटीवी), संगठन सचिव, डा. विजय कुमार यादव संयुक्त सचिव रमाकांत त्रिपाठी (पुष्कर टाइम्स) प्रांतीय प्रवक्ता बनाए गए हैं। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की ओर से दी गई।

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

    चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण