स्वामी अंजनेशानंद का सम्मान/ प्राइवेटस्कूल एसोसिएशन ने की समीक्षा/ अध्यक्ष बने आनंदप्रकाश/ ट्रस्ट करेगा पौध-रोपण

सोन कला केेंद्र ने सौंपा प्रशस्ति-पत्र

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर ताराचंडी स्थित आश्रम में लौटे स्वामी अजनेशानंद सरस्वती का सम्मान सोन कला केेंद्र की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मान प्रकट किया गया। स्वामी अजनेशानंद सरस्वती ने कहा कि मुझे उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी होने का अवसर मिला, यह रोहतास जिला का बेटा होने के नाते मेरे लिए गौरव का विषय है। रामजन्मभूमि के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से पौने दो सौ संतों-महंथों-स्वामियों को आमंत्रित किया गया था, जिस कार्यक्रम में मंदिरपरिसर निर्माण की पहली आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। स्वामी अजनेशानंद सरस्वती को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की ओर से सचिव चंपत राय ने निमंत्रण भेजा था। प्रशस्ति-पत्र भेंट करने गए सोन कला केेंद्र के प्रतिनिधि मंडल में संरक्षकों सत्यनारायण प्रसाद सिंह (विधायक), डा. एसबी प्रसाद, राजीवरंजन सिन्हा, सलाहकारों अवधेशकुमार सिंह, जगनारायण पांडेय, चंद्रगुप्त मेहरा, पारस प्रसाद के साथ दयानिधि श्रीवास्तव (अध्यक्ष), जीवन प्रकाश (कार्यकारी अध्यक्ष), सुशील कुमार सिंह ओम, राजीव सिंह (कोषाध्यक्ष), नंदकुमार सिंह (उपकोषाध्यक्ष) शामिल थे।
स्मृति में पौधरोपण : नौहट्टा (रोहतास) से प्राप्त समाचार के अनुसार, महादेवखोह स्थित उत्तम तपस्वी आश्रम में भी आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष साधु बाबा के निर्देशानुसार और महासचिव श्यामसुत सिन्हा की देख-रेख में रामजन्ममंदिर भूमिपूजन की स्मृति में पौधरोपण किया गया, जिसमें प्रवीण पांडेय, मनोज दुबे, धनंजय पाठक, राजगीर दुबे, विनोद पाठक, विभूति पाठक, दीपू पाठक आदि ने भाग लिया।

रिपोर्ट : निशांत राज, तस्वीर : जीवन प्रकाश

समीक्षा : रोहतास जिला इकाई ने किया बेहतर कार्य

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। रोहतास जिला प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद और बिहार प्रदेश महामंत्री डा. एसपी वर्मा ने एसोसिएशन स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित आनलाइन बैठक में दो साल के क्रिया-कलापों की समीक्षा की। सैयद शमाएल अहमद ने कहा कि सफल संचालन कर रोहतास जिला इकाई ने अपना दायित्व निभाया। डा. एसपी वर्मा और जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा के नेतृत्व में रोहतास जि़ला कार्यकारिणी समिति ने स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, निजी विद्यालयों की समस्या निष्पादन और जनकल्याण के कार्य का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रदेश महामंत्री डा. एसपी वर्मा ने कहा कि लाकडाऊन अवधि में एसोसिएशन द्वारा निजी विद्यालयों की समस्याओं के प्रति समय-समय पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया। आर्थिक संकट से जूझ रहे निजी विद्यालयों के संचालकों और कार्यरत शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए सरकारों से आर्थिक पैकेज की मांग की गई। इसके लिए समस्त जिला-प्रखंड इकाइयों के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कि रोहतास जिला इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में चार लाख 25 हजार रुपये का योगदान दो किस्तों में किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, सचिव संग्राम कांत, सह सचिव समरेंद्र कुमार समीर, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेंद्र कुमार, जिला महामंत्री अनिल कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया।

रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन

आनंद प्रकाश शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

(आनंद प्रकाश)

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। अखिल भारतीय सर्ववैश्य एकता महासभा ट्रस्ट ने आनंद प्रकाश को बिहार प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है। यह मनोनयन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल गुप्ता और प्रदेश सचिव विनोद वालिया की अनुशंसा पर की गई, जिसकी स्वीकृति राष्ट्रीय इकाई ने प्रदान की। आनंद प्रकाश दाउदनगर के अग्रणी शिक्षण संस्थान समूह विद्यानिकेतन के मुख्य कार्याधिकारी हैं और कई प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इन्हें अखिल भारतीय सर्ववैश्य एकता महासभा ट्रस्ट का प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक ने हर्ष और बधाई व्यक्त की है।

रिपोर्ट, तस्वीर : : निशांत राज

ट्रस्ट ने की सौ पौध-रोपण की घोषणा

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस पर संपूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट की बैठक में एक सौ पौधारोपण का फैसला लिया गया। पुरानाशहर स्थित ज्ञानज्योति शिक्षण केन्द्र में निदेशक सह ट्रस्ट सचिव डा. चंचल कुमार ने कहा कि आबादी की जरूरत के लिए वृक्ष काटे जाते हैं मगर उसकी भरपाई नहीं हो पाती। हमलोगों को प्रत्येक वर्ष इस दिवस पर या जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का उपयोग अवश्य करने की अपील की गई।

रिपोर्ट, तस्वीर : : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    One thought on “स्वामी अंजनेशानंद का सम्मान/ प्राइवेटस्कूल एसोसिएशन ने की समीक्षा/ अध्यक्ष बने आनंदप्रकाश/ ट्रस्ट करेगा पौध-रोपण”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित