अवैध रूप से चल रहे निजी क्लीनिक को किया गया सील

दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार एवं एसडीपीओ कुमार ऋषि राज

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। दाउदनगर-बारुण रोड पर पीएचसी के पास अवैध रूप से चल रहे एक निजी क्लीनिक को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया। एसडीओ मनोज कुमार एवं एसडीपीओ कुमार ऋषि राज के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर औचक छापेमारी की गई अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा, अनुमंडल अस्पताल के प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह भी मौजूद रहे। क्लिनिक संचालक क्लीनिक में नहीं मिला। क्लीनिक में भर्ती दो मरीज मिले। दोनों मरीजों को पहले पीएचसी और उसके बाद अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। बीडीओ मो. जफर इमाम ने निजी क्लिनिक को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है। अवैध रूप से चल रहे निजी क्लिनिकों पर छापेमारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम बनाई गई है। टीम को लगातार छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद आधा दर्जन अगल-बगल निजी क्लीनिक बंद देखने को मिला। छापेमारी के डर से सभी निजी क्लीनिक का गेट बाहर से बंद था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के कार्य आगे भी जरी रहेगा।


(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    साढ़े तीन साल से बंद पाली रेलवे ओवरब्रिज, मरम्मत में देरी पर लोगों का धरना मार्च 2027 तक भी पुल चालू होने पर संशय, वैकल्पिक सड़क की मरम्मत और जल्द…

    Share

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार