50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ अनलॉक-4 शुरू

अनलॉक–4 सात जुलाई से छह अगस्त तक प्रभावी

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। बिहार सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण में सुधार की स्थिति देखते हुए अनलॉक–4 में सरकारी एवं निजी सभी कार्यालय सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया। साथ ही ग्यारहवीं और बारहवीं के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी शिक्षण और तकनीकी शिक्षण संस्थान 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का भी फैसला लिया। यह फैसला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

nitish-kumar: sonemattee
नीतीश कुमार

50 फ़ीसदी ही उपस्थिति अनिवार्य होगी :

12 जुलाई से ग्यारहवीं और बारहवीं के स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। हालांकि सभी कक्षाएं एक साथ शुरू नहीं होगी। रोटेशन के तहत कक्षाएं संचालित होगी। एक दिन में केवल 50 फ़ीसदी ही विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित होंगे।

रेस्टोरेंट्स, क्लब, जिम एवं स्विमिंग पूल 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे। शादी समारोह, श्राद्ध और अंतिम संस्कार में 25 की जगह अब 50 लोग शामिल हो सकेंगे।

कोविड-19 नियमों का पालन एवं टीकाकरण की व्यवस्था :

राज्य सरकार के आयोग को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन कर सकेगा। सरकारी कार्यालयों में कोरोना का टीका लिए हुए आगंतुकों का प्रवेश होगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था किया जाएगा । स्टेडियम (इंडोर सहित) और स्पोर्ट्स कंपलेक्स केवल खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खुलेंगे। लेकिन इन सुविधाओं के लिए केवल टीका प्राप्त व्यक्तियों को ही अनुमति मिलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहने आदि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से हो।

फिलहाल बंद रहेगा ये सब :

दसवीं से नीचे तक के स्कूल, कोचिंग, ट्रेनिंग और प्रशिक्षण संस्थान, शॉपिंग मॉल एवं सिनेमा हॉल सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

अनलॉक – 4 सात  जुलाई से छह  अगस्त तक प्रभावी रहेगा। दुकानें को खोलने को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही शाम सात बजे तक खुलेगी। सभी पार्क और उद्यान सुबह छह  से बारह  दोपहर तक खुलेगी।

रात्रि कर्फ्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रात नौ  से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। केवल आवश्यक सेवा को छोड़ आवागमन पर पाबंदी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त ई पास से निजी वाहन का प्रयोग इस दौरान कर सकेंगे।

इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित