जीएनएसयू में कैैंसर जागरुकता, योग प्रशिक्षण/ पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन

कैैंसर के खतरे से आगाह किया नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं ने कैैंसर दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में, परिसर के बाहर और सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में कैैंसर जागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने जगह-जगह बैनर-पोस्टर के जरिये समाज को कैैंसर से बचने का संदेश दिया और कई जगह नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इससे बचाव के लिए ध्रुमपान नहींकरने और तंबाकू सेवन से परहेज करने की सार्वजनिक सलाह दी गई। कैैंसर जागरूकता अभियान के संचालन में नारायण नर्सिंग कालेज के प्रभारी प्राचार्य नितेश कुमार और प्राध्यापिका निकी मिंज, एलिजाबेथ ने नेतृत्व किया।
एक सप्ताह का योग प्रशिक्षण :
विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पतंजलि योग संस्थान की ओर से योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। एक सप्ताह का यह योग प्रशिक्षण भारतीय चिकित्सा परिषद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन रोहतास जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद, महिला जिला प्रभारी सरोज देवी, योग शिक्षक दीपक मिश्रा आदि द्वारा किया जा रहा है।
अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन :
डेहरी-आन-सोन से प्राप्त एक अन्य समाचार के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने अनुमंडलाधिकारी सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर शहर में और पड़ाव मैदान से अतिक्रमण से विस्थापित किए गए गरीबों के लिए वेंडर जोन स्थापित करने और विस्थापित भूमिहीनों के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की। अनुमंडलाधिकारी ने यथा उचित और संभव होने वाली कार्यवाही का आश्वासन दिया।

पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन 07 को

प्रयागराज (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। संपादकों और संवाददाताओं के संगठनों के साझा मंच भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई का 21वां प्रांतीय सम्मलेन 07 फरवरी को प्रयागराज में होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र करेंगे। उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीशचंद्र त्रिपाठी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। सम्मेलन में संगठन के मुखपत्र साहित्यांजलि प्रभा का और वार्षिक डायरी का लोकार्पण होगा। यह जानकारी साहित्यांजलि प्रभा के संपादक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने सोनमाटीडाटकाम को दी।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस