एसजेएम ने किया निरीक्षण

डालमियानगर (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। एसजेएम (अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी) हिमांशु पांडेय ने डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की तैयारी का निरीक्षण किया। व्यवहार न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के पास मेटल डिक्टेटर वाले दरवाजे का निर्माण किया गया है। साफ-सफाई व रंग-रोगन के साथ अन्य विकास कार्य भी हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी विवेक सिंह, डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व संघ के सचिव मिथिलेश कुमार के साथ अधिवक्ता मुनमुन पांडे, मनोज पांडेय, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह, उमेश यादव आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पूर्व विधायक श्यामबिहारी राम ने चेनारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रेहल पहाड़ी (रोहतासगढ़) के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने पर बल दिया और इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री से अधूरे पड़े कार्यों के निर्माण कार्य को पूरा किए जाने और नए निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूरी की जाने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर की है। श्री राम ने बताया है कि यह क्षेत्र देश का अति प्राचीन सांस्कृतिक क्षेत्र है, मगर यह समय के थपेड़े में आज देश की मुख्यधारा से छिटक हाशिए पर जा चुका है।
श्यामबिहारी राम ने बताया है कि आज भी इस पहाड़ी क्षेत्र में डिग्री कालेज नहींहै, जबकि इस पहाड़वर्ती इलाके में सौ से अधिक गांव हैं। इस कारण इस क्षेत्र की छात्राएं ही नहीं, छात्र भी उच्च शिक्षा से वंचित होते रहे हैं। पहाड़ पर रोपवे का निर्माण करने और सड़क संपर्क की अति आवश्यकता है।

(वेब रिपोर्टिंग : कमलेश मिश्र, तस्वीर : अनिल कुमार)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper