डेहरी चित्रगुप्त मैदान में भगवान चित्रगुप्त का पूजन व महाआरती

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। सोन नदी के पश्चिम तट पर स्थित थाना चैक-एनिकट रोड के किनारे चित्रगुप्त मैदान में करीब आठ दशक पुराने चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा, प्रसाद-वितरण और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रांश परिवारों के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया। चित्रगुप्त समाज द्वारा आरती कार्यक्रम में शहर के प्रतिनिधि लोग शामिल हुए।
श्री चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 11 बजे सामूहिक पूजा-अर्चना की गई और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में भगवन चित्रगुप्त की सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक एवं चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. उदय कुमार सिन्हा ने विशेष आमंत्रित पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, डेहरी के पूर्व न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार वर्मा (वर्तमान में सहरसा) को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही ट्रस्ट में नए सदस्य मनोज कुमार , शालिनी वर्मा, अनूपकुमार श्रीवास्तव को प्रशस्तिपत्र दे कर शामिल किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. उदय कुमार सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि आदि काल से यह पूजा समाज में होते आ रहा हैं और कायस्थ समाज इनकी महिमा से आज हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़ कर कार्य कर रहे हैं।चित्रगुप्त भगवान  का अवतार कलम दावत के साथ हुआ जो धर्म-कर्म एवं पाप-पुण्यका लेखा-जोखा करते।

चित्रगुप्त पूजा-डेहरी चित्रगुप्त मैदान

मौके पर चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के संरक्षक व वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. रागिनी सिन्हा, डॉ. नवीन नटराज, बरमेश्वर नाथ, मिथिलेश कुमार, ओमप्रकाश सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, श्रवण कुमार अटल, सुनील कुमार सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, मनीष कुमार वर्मा, गोल्डन श्रीवास्तव, अमित कुमार, पुनीत कुमार, विकास सिन्हा, निर्मल सिन्हा, सोनू सिन्हा, ललित श्रीवास्तव, विभा सिन्हा, रत्ना सिन्हा, आदि चित्रांश परिवार सहित शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान