सीबीआई की छापेमारी, डीएम स्थानांतरित

-कंवल तनुज जांच के घेरे में, जमीन के अधिग्रहण में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप
-सीबीआई की टीम ने की औरंगाबाद, नोएडा, लखनऊ में कार्रवाई

-कंवल तनुज ग्रामीण विकास विभाग में स्थानांतरित
– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे हैं कंवल तनुज के सार्वजनिक प्रशंसक

पटना/औरंगाबाद (सोनमाटी समाचार)। औरंगाबाद के डीएम कंवल तनुज जांच पर करोड़ों की जमीन की हेराफेरी करने के आरोप में औरंगाबाद स्थित उनके सरकारी आवास और उनके लखनऊ, नोएडा सहित छह ठिकानों पर छापेमारी  के बाद ग्रामीण विकास विभाग में स्थानांतरित कर दिया  गया है।
छापेमारी की कार्रवाई औरंगाबाद स्थित नवीनगर के एनटीपीसी प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला है। एनटीपीसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर करोड़ो का लेन-देन हुआ है। सीबीआई की दिल्ली शाखा ने 21 फरवरी को  केस दर्ज किया है।  बीआरबीसीएल को भी आरोपी बनाया गया है। छापेमार दल का नेतृत्व सीबीआई के एसपी राजेश रंजन ने किया।

खूब बटोरी सूर्खियां, विरोध भी
कभी डीएम कंवल तनुज को ईमानदार बताया गया था और सोशल मीडिया पर इनसे संबंधित प्रमाणपत्र देने की भाषा में बातें कही गई थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक मंच से इनकी तारीफ कर चुके हैं। जिले में खूब सूर्खियां इन्होंने बटोरी। उसी अनुपात में विरोध भी हुआ। एक चर्चित मामला शौचालय के लिए 12 हजार रुपये में पत्नी को बेचने की सलाह देने का रहा है।

सतह पर जो आरोप है, वह नवीनगर बिजली परियोजना में जमीन अधिग्रहण में दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने का है। अब यह भी दबे स्वरों में बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की रिश्वतखोरी का मामला दाउदनगर भी जुड़ा हुआ है। वहां से भी करोड़ों की डील हुई थी। नवीनगर की तरह ही रैयती जमीन में दाउदनगर में भी रिश्वतखोरी हुई और सत्ता के गलियारों तक पैसे पहुंचाए गए। सीबीआई के रेड को लेकर प्राशासनिक हलके में हड़कंप है।  छापेमारी को लेकर जिला प्रशासन खामोश है और जिला से लेकर राजधानी पटना प्रसाशन या सरकार का कोई प्रतिनिधि अधिकारी कुछ भी टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं है।

विवाद सांसद,  विधायक से

यह माना जा रहा है कि औरंगाबाद के डीएम कंवल तनुज का विवाद औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह और औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर से रहा है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : उपेन्द्र कश्यप के साथ सोनमाटी टीम)

पटना/औरंगाबाद ।  बिहार सरकार  के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी औरंगाबाद के जिलाधिकारी कंवल तनुज  को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।  ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव राहुल रंजन महिवाल को जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री रंजन अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी औरंगाबाद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे ।

 

प्रशिक्षणार्थियो को मिलीं पुस्तकेें
हसपुरा (औरन्गाबाद)-सोनमाटी समाचार। एनआरडीपी द्वारा हसपुरा में संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियो को केंद्र संचालक शम्भूशरण सत्यार्थी एवं श्रीकांत प्रसाद ने पुस्तकेें वितरित कीं। राज्य के युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रखंडों तक प्रशिक्षण केंद्र खोले गये हैं। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जा रहा है और अंग्रेजी बोलना सिखाया जा रहा है। इंटर पास विद्यार्थी (उम्र बीस से पच्चीस वर्ष) को दो वर्ष तक एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। लैब फैसिलिटेटर शोभा कुमारी एवं स्वीटी कुमारी ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

 

 

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर