मुख्यमंत्री का काफिला नहीं रुका दाऊदनगर, एनडीए नेता के हाथ में रखे रह गए गुलदस्ता व माला

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर औरंगाबाद पटना मुख्य पथ पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।भखरुआं मोड़ समेत अन्य स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए काफी संख्या में एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता पर भखरुआं मोड़ पर बैंड बाजा के साथ खड़े रहे।
हालांकि, पटना से दाउदनगर होते हुए डेहरी जाने के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला दाउदनगर के भखरुआ मोड़ पर नहीं रुका। उनका काफिला सीधे डेहरी के लिए रवाना हो गया। जदयू जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता बैंड-बाजा के साथ स्वागत में खड़े रहे। दाउदनगर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। डीएसएलआर दीपशिखा,ईओ ऋषिकेश अवस्थी, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान, बीडीओ मो. जफर इमाम समेत अन्य पदाधिकारी भखरुआं मोड़ पर तैनात दिखे। वहीं, आगमन के एकाध घंटा पहले से ही भखरुआं मोड़ चौराहा पर बीचों-बीच बैरकेटिंग करा दिया, जिससे गया रोड से बाजार की ओर आवागमन प्रभावित रहा।दाउदनगर -नासरीगंज सोन नदी पर पुल बनने के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार इस पुल से होकर गुजरे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’