नवनियुक्त तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों के लिए अभिविन्यास प्रशिक्षण

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में मंगलवार को नवनियुक्त तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों के लिए अभिविन्यास प्रशिक्षण : तत्पर, दक्ष एवं समृद्ध विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. ठाकुर, निदेशक (प्रसार शिक्षा), बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना और डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक (अनुसंधान), बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर उपस्थित थे। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कर्म ही पूजा है को बताते हुए कहा कि हम सभी को विज्ञान, समाज और संस्थान के लिए सक्रियता से अपना योगदान देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने विनम्रता और सद्भावना के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. ए.के. ठाकुर ने अपने उद्बोधन में अनुशासन, विनम्रता और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अनुशासन दीर्घकालिक सफलता प्राप्त करने की नींव है और नवनियुक्त कर्मियों से अपने काम के प्रति समर्पण का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. ए.के. सिंह ने भी इन बातों को दोहराते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का मतलब सिर्फ काम पूरा करना नहीं है। उन्होंने नए कर्मियों को सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थान के मिशन में योगदान देने के अवसरों की तलाश में हमेशा तत्पर रहने के लिए भी प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. अनिर्बान मुखर्जी ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार प्रमुख और कार्यक्रम के सह-अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रभारी पीएमई प्रकोष्ठ डॉ. अभय कुमार ने प्रतिभागियों के करियर के विकास में प्रशिक्षण के महत्व को बताया। कार्यक्रम में डॉ. आरती कुमारी, वैज्ञानिक ने स्वागत भाषण दिया एवं डॉ. बांडा साईनाथ, वैज्ञानिक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी