उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास (प्रोजेक्ट लीडर) एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार (परियोजना समन्वयक) के तत्वाधान में चलाई जा रही परियोजना उन्नत कृषि तकनीक धान परती भूमि प्रबंधन एवं किसानों का सशक्तिकरण विकास के अंतर्गत शुक्रवार को गया जिले के टेकारी प्रखंड के गुलेरियाचक ग्राम में 25 एकड़ रकवा पर कम अवधि की उच्च उपज क्षमता वाली धान उपरांत जलवायु अनुकूल उच्च पैदावार मसूर की प्रजाति (Pusha-4717 और PL – 8) का प्रत्यक्षण कार्यक्रम एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा 25 एकड़ रकवा भूमि के लिए मसूर की उन्नत प्रजाति Pusha-4717 और PL – 8 का 400 किलोग्राम बीज किसानों को प्रत्यक्षण हेतु दिया गया।

बैठक में संस्थान के तकनीशियन राम कुमार मीना एवं प्रक्षेत्र सहयोगी श्रीकांत चौबे ने मसूर की उन्नत प्रजाति (Pusha -4717, PL -8) के बारे मे किसानों को अवगत कराया तथा कम अवधि की उच्चतम पैदावार धान (स्वर्ण श्रेया) एवं अरहर की प्रजाति IPL -203 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों द्वारा धान कटाई उपरांत कम अवधि एवं उच्चतम पैदावार वाली दलहन और तिलहन के किसानों को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों को उचित लाभ मिल सके।

इस बैठक में किसान आशीष कुमार ने किसानों को धान परती भूमि प्रबंधन के बारे में बताया। संस्थान से आए कर्मचारियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण किया एवं किसानों के साथ संवाद भी किया। इस बैठक मे किसान दिनेश चंद, पुनित बिद एवं लगभग 50 किसानों ने भाग लिया प्रगतिशील किसान आशीष कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र, गया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

( इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सासाराम (रोहतास)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के विरोध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला…

    Share

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सासाराम (रोहतास)। शहर के महाराजा गार्डेन में रविवार को सासाराम सिख समाज की एक दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत और समाज के प्रबुद्ध लोग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’