सर्वर फेल रहने से नहीं जमा कर पा रहे हैं ऑनलाइन बिल का भुगतान

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहरवासियों को बिजली बिल जमा करने में पसीने छूट रहे हैं। बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है यह समस्या पिछले करीब 5-6 दिनों से बनी हुई है। शहर में अधिकांश उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं, बिजली विभाग का सर्वर ठप हो जाने के कारण यह समस्या उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। अब विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कट जाने का डर बना हुआ है। प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मैसेज भी नहीं आ रहा है।

सासाराम आपूर्ति प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता संदीप कुमार गुप्ता ने बताया की समस्या का समाधान निकाला गया है। उनके अनुसार विद्युत पावर सबस्टेशन वेदा स्थित कार्यालय में फ़िलहाल ऑफ़लाइन बिल जमा करने हेतु अधिक से अधिक राजस्व काउंटर खोलने का निर्णय लिया है, उपभोक्ता अपना विद्युत बिल आसानी से जमा कर सकते हैं एवं डिस्कनेक्शन से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सर्वर पर काम चल रहा है जल्दी ही विभाग का ऑनलाइन सिस्टम फिर से चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल बेदा स्थित कार्यालय में राजस्व काउंटर पर बिल जमा करने की अपील की गई है।

(रिपोर्ट : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी