शराब का विरोध किया तो फौजी को चाकू मार किया जख्मी

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शराब के नशे में चूर बदमाशों ने सोमवार की रात एक आर्मी जवान को चाकू से गोद-गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी जवान शहर के राजपुतान मोहल्ला निवासी है तथा फिलहाल सिलीगुड़ी में पदस्थापित है। दो दिन पूर्व वह सिलीगुड़ी से दीपावली व छठ की छुट्टियों में अपने घर आया था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजपुतान मुहल्ला के रहने वाले आर्मी जवान को सोमवार की रात चाकू और ईट-पत्थर से मार कर बदमाशों ने घायल कर दिया। जिससे फौजी की स्थति नाजुक बताई जा रही है। घायल फौजी राजपुतान मुहल्ला के रामअवध सिंह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र देवकुमार सिंह है। जो दीपावली व छठ पर्व पर घर आया था। घायल फौजी ने बताया कि मोहल्ले में अक्सर शराब पीकर हल्ला किया जाता है जिसका उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने बताया कि वह अपने स्कूटी से डेहरी बाजार से वापस घर लौट रहे थे इसी बीच बाइक पर सवार दो की संख्या में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह भागकर अपने घर के पास पहुंचे। तब स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे तथा घायल फौजी जवान से पूछताछ की। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल फौजी जवान का बयान लिया गया है। हमला करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-निशांत राज

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन