जीतन राम मांझी ने बिहार के मधुमक्खी पालकों को दी बड़ी सौगात, हनी मिशन के तहत 5 जिलों को दिया गया किट

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि।  बिहार में हनी मिशन को गति देने की दिशा में कार्य करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के 5 जिलों के मधुमक्खी पालकों को किट प्रदान किया है। खादी और ग्रामोद्योग विकास योजनांतर्गत बिहार के 5 जिलों के कुल 210 मधुमक्खी पालकों को 2100 मधुमक्खी बॉक्स, मधुमक्खी परिवार और टूल किट मुहैया कराया गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल मोड में आयोजित टूल किट वितरण कार्यक्रम से जुड़े और लाभुकों के बीच इसे वितरित किया।

हनी मिशन के तहत सहरसा जिले में सबसे ज्यादा 110 लाभुकों को टूल किट दिया गया जबकि बांका में 30, बेगूसराय और खगड़िया जिले 25–25 और औरंगाबाद में कुल 20 लाभुकों को टूल किट दिया गया। जीतन राम माझी ने अपने संबोधन में कहा कि देश भर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित किये जा रहे योजनाओ के जरिए नए रोजगार का सृजन किया जा रहा है।

श्री मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अत्तर्गत प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्ति के उपरांत वितरित किये जा रहे विभिन्न टूल किटों के माध्यम से बेरोजगार युवक एवं युवतियां खादी और गामोद्योग आयोग के माध्यम से स्वय के रोजगार स्थापित कर बेरोजगारी दूर कर रहे हैं। बिहार में हनी मिशन कैसे क्रांति की शक्ल ले इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार निरंतर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर वर्चुअल मोड में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी क्षेत्र के सदस्य मनोज कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पूर्वी क्षेत्र) और खादी और ग्रामोद्योग आयोग, पटना के निदेशक डॉ. एम. एच. मेवाती भी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती