सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

पटना/सहरसा। सहरसा में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट के मामले को लेकर वेब पत्रकार संघ भारत (डब्ल्यूजेएआई) की बिहार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव सागर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि सहरसा में पत्रकार के साथ हुई घटना उनके संज्ञान में है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जिलाधिकारी के स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डब्ल्यूजेएआई बिहार समिति के सदस्यों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर की जांच के बजाय प्रदेश स्तर पर विशेष जांच समिति गठित करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पत्रकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ सके और किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक अमित कुमार पाण्डेय को प्रदेश स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने निर्देश दिया कि जांच समिति का गठन अगले दिन तक हर हाल में कर दिया जाए, ताकि मामले की उच्चस्तरीय जांच जल्द शुरू की जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी मंत्री के समक्ष उठाया। सदस्यों ने कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ मारपीट अथवा किसी भी प्रकार का दबाव बनाने की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश स्तरीय जांच समिति के गठन के निर्देश के बाद डब्ल्यूजेएआई के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि जांच के माध्यम से पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

प्रतिनिधिमंडल में डब्ल्यूजेएआई बिहार के प्रदेश महासचिव सागर कुमार, प्रदेश सचिव राजकमल, प्रदेश संयुक्त सचिव आदित्य कुमार के अलावा पत्रकार अभिमन्यु कुमार, गौरव राजहंस, गौरव कुमार और आर्यन राज शामिल थे।

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं