एनएमसीएच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तत्वावधान में तीन स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नारायण नर्सिंग कॉलेज, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं एनसीसी कैडेटों के सहयोग से रक्तदान केंद्र नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 28 लोगों ने रक्तदान किया जबकि नारायण मेडिकल कॉलेज के ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह प्रशिक्षण केंद्र अंकोढीगोला में आठ लोगों ने रक्तदान किया। नारायण मेडिकल कॉलेज के सहयोग से डालमियानगर स्थित हैप्पी हाउस में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर संगठन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 10 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक संचालन उपेंद्र कुमार सिंह, नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. के लता, उपप्राचार्यि डॉ. श्वेता शर्मा, नर्सिंग शिक्षिका निक्की मिंज, एनसीसी के समन्वयक डॉ. मयंक राय एवं रक्त केंद्र के प्रभारी संजीव पराशर की उपस्थिति में छात्रों एवं एनसीसी कैडेटों के द्वारा रक्तदान किया गया। इसी प्रकार अकोढीगोला केंद्र पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कम्युनिटी मेडिसिन के विभाग अध्यक्ष डॉ. निपेंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी टीम द्वारा आसपास के लोगों को मोटिवेट कर आठ लोगों से रक्तदान कराया गया। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में डालमियानगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जहां नारायण मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक संचालन उपेंद्र कुमार सिंह, रोहतास उद्योग समूह के प्रभारी एआर वर्मा, समाजसेवी संजय कुमार सिंह बालाजी, डॉ. अजीत कुमार सिंह आदि की उपस्थिति में सफल आयोजन संपन्न हुआ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    डेहरी- आन- सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में दो दिवसीय कार्यक्रम “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    गयाजी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा मंगलवार को गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पचलाखा में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम”…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित