एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह ने किया नामांकन, बोले— जनता का सेवक बनकर करूंगा काम, जानें अब तक कितनों ने किया नामांकन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को एनडीए गठबंधन की ओर से लोजपा (रामविलास) प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

राजीव रंजन ने अपनी पत्नी एवं पूर्व जिला पार्षद नीतू सिंह के साथ झारखंडी मंदिर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर नामांकन दिवस की शुरुआत की और “हर हर महादेव” का जयघोष किया। इसके बाद इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब से जनसंपर्क यात्रा शुरू कर उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।

यात्रा के क्रम में भाजपा और जदयू के स्थानीय नेताओं के साथ समर्थकों के उत्साह और पारंपरिक वाद्य–यंत्रों की धुन में उन्होंने आंबेडकर चौक से होते हुए पाली रोड स्थित काली मंदिर में पूजा की और वहां से अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी निलेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

सभा को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं और डेहरी को विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के विज़न को लेकर चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी नई सोच और विकास की दिशा में काम कर रही है।

नामांकन के पांचवें दिन तक डिहरी सीट से लोजपा (रामविलास) के राजीव रंजन सिंह, जन सुराज के प्रदीप ललन सिंह, और निर्दलीय रंजन कुमार ने नामांकन किया है। गुरुवार को पूर्व विधायक ज्योति रश्मि ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था।

Share
  • Related Posts

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    नई दिल्ली। भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों अर्हंत सारिपुत्र और अर्हंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों की मंगोलिया में आयोजित दस दिवसीय ऐतिहासिक प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। मंगोलिया की…

    Share

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    सासाराम (रोहतास)। भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    डेहरी में 20 सूत्री बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई तीखी चर्चा

    आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए

    आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए