डेहरी में चुनावी संग्राम तेज, अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत डेहरी सीट पर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन सबसे व्यस्त रहा। समर्थकों की भीड़, नारेबाज़ी और उत्साह के बीच कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया।

एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी नीलेश कुमार के अनुसार, अंतिम दिन नामांकन करने वालों में प्रमुख नाम राजद से गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू चंद्रवंशी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से पूर्व विधायक फतेबहादुर सिंह, और राष्ट्र सेवा दल से पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी के रहे। इसके अलावा शोषित समाज दल से लीलावती कुमारी, सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी से नंदलाल राम, भागीदारी पार्टी से धरमू चौधरी, तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता कुमारी, इकराम अंसारी, राम केवल चौधरी, इंद्र राज रौशन, सर्वेश पासवान, सरोज कुमार सिंह, शिव गांधी और नीतू सिंह ने भी नामांकन किया।

अब तक डेहरी विधानसभा क्षेत्र से कुल 27 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं, जिनमें दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं।अंतिम दिन कई प्रत्याशी वाद्य यंत्रों और समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए नामांकन स्थल पहुंचे और मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।

Share
  • Related Posts

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    सासाराम (रोहतास)। भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल…

    Share

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। नेपाल में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान-2026 प्राप्त करने वाले भोजपुरी-हिंदी साहित्यकार अरविंद चित्रांश का कायस्थ महासभा आजमगढ़ के पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का…

    Share

    One thought on “डेहरी में चुनावी संग्राम तेज, अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    डेहरी में 20 सूत्री बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई तीखी चर्चा

    आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए

    आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए

    चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा

    चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा