नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित नारायण युवोत्सव-2026 का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय परिवार के सभी घटकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह, कुलपति डॉ. जगदीश सिंह, कुलाधिपति के सलाहकार डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, डॉ. संगीता सिंह, जनसंपर्क अधिकारी सहित सभी संकायों के डीन, निदेशक, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

नारायण युवोत्सव-2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक, सामाजिक एवं शारीरिक क्षमताओं के विकास हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया।

हास्य-व्यंग्य प्रतियोगिता में एलाइड हेल्थ साइंसेज के आयुष पाठक ने प्रथम एवं शुभम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।गायन प्रतियोगिता में प्रबंधन संकाय के विक्की कुमार प्रथम, एमबीबीएस के शुभम रक्षित द्वितीय तथा एलाइड हेल्थ के मोहम्मद इसरार आलम तृतीय स्थान पर रहे।नृत्य प्रतियोगिता में नारायण नर्सिंग कॉलेज प्रथम, प्रबंधन संस्थान द्वितीय तथा कृषि विज्ञान संस्थान तृतीय स्थान पर रहा। सोलो डांस में नारायण नर्सिंग कॉलेज ने प्रथम, एलाइड हेल्थ साइंसेज ने द्वितीय तथा नारायण स्कूल ऑफ लॉ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रैम्प वॉक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अनुराधा कुमारी तथा पुरुष वर्ग में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के कुमार गौरव विजेता बने।

खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल महिला वर्ग में नारायण मेडिकल कॉलेज प्रथम एवं प्रबंधन संस्थान द्वितीय रहा, जबकि पुरुष वर्ग में नारायण मेडिकल कॉलेज प्रथम और फार्मेसी कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन महिला एवं पुरुष एकल व युगल—सभी वर्गों में नारायण मेडिकल कॉलेज का दबदबा रहा।

क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नारायण मेडिकल कॉलेज प्रथम एवं प्रबंधन द्वितीय रहा, जबकि पुरुष वर्ग में फार्मेसी कॉलेज प्रथम और नारायण मेडिकल कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। फुटबॉल पुरुष वर्ग में नारायण मेडिकल कॉलेज ने प्रथम तथा फार्मेसी कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

युवोत्सव को सफल बनाने में खेल प्रतियोगिता खंड के समन्वयक डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. रजनीश कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम खंड के समन्वयक वेदांत कुमार प्रजापति तथा साहित्यिक कार्यक्रम खंड की समन्वयक डॉ. नंदिनी भूमिज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी समन्वयकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि नारायण युवोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    One thought on “नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर