जीएनएसयू में ऑनलाइन मोटिवेशनल सत्र, छात्रों को मिला आत्मविश्वास का संचार

डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में “राइज़ टू ग्रेटनेस” विषय पर एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सकारात्मक सोच व आत्मअनुशासन के महत्व से अवगत कराना था।

यह कार्यक्रम नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के स्टूडेंट सपोर्ट सेल द्वारा गुरुवार को आयोजित किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में राघव चरण दास प्रभु उपस्थित रहे, जो एक प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता एवं आध्यात्मिक उपदेशक हैं और वर्तमान में इस्कॉन, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने सफलता के मूल मंत्र, समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर प्रयास करने और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की सीख दी।

इस ऑनलाइन सत्र में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज कुमार के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने जीवन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. विजय पठानिया द्वारा किया गया। सत्र के अंत में प्रतिभागियों ने वक्ता के विचारों को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और जीवनोपयोगी बताते हुए सराहना की।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती