प्रयागराज में साहित्य का सम्मान: तीन वरिष्ठ रचनाकारों का सारस्वत अभिनंदन, पुस्तक लोकार्पण भी हुआ

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित कर साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन वरिष्ठ साहित्यकारों का सारस्वत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुस्तक लोकार्पण और पत्रकारों-साहित्यकारों का सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल, अलोपीबाग स्थित सभागार में किया गया। समारोह में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सुप्रसिद्ध पाठ्य-पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा सरल ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बालकृष्ण पांडेय (राष्ट्रीय संरक्षक), वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंद्र चौरसिया ‘हेमबाबू’ तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय (राष्ट्रीय संयोजक), डॉ. जया मोहन तथा डॉ. राम लखन चौरसिया वागीश को अंगवस्त्र, प्रतीक-चिह्न और अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन रचनाकारों की रचनाओं को सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 9 की पुस्तक “किंशुक हिंदी व्याकरण” में स्थान मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। संचालन डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्रा ‘विश्वबंधु’ ने किया, जबकि स्वागत भाषण राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार ‘पवन’ ने दिया।

इस अवसर पर डॉ. सतीश बब्बा की 27वीं पुस्तक “बहू बिना घर सूना” (कहानी संग्रह) का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में रीवा से आए साहित्यकार अधिवक्ता रियाजउद्दीन खान ने महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कवियों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्मानित रचनाकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाजोपयोगी लेखन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।अंत में देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।

Share
  • Related Posts

    भारद्वाज पुरम में 24 जून को होगा साहित्यकार रविनंदन सिंह का अभिनंदन समारोह

    प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित लोकप्रिय प्रकाशन संस्थान साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रतिमाह प्रदान किया जाने वाला ‘साहित्य रत्न…

    Share

    दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    आरा (भोजपुर)। जिले के समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरा के सांसद ने की।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारद्वाज पुरम में 24 जून को होगा साहित्यकार रविनंदन सिंह का अभिनंदन समारोह

    भारद्वाज पुरम में 24 जून को होगा साहित्यकार रविनंदन सिंह का अभिनंदन समारोह

    दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर चयन

    नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर चयन

    आईसीएआर पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने त्रिपुरा में शुरू किया ‘मत्स्य-बागवानी मॉडल’, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    आईसीएआर पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने त्रिपुरा में शुरू किया ‘मत्स्य-बागवानी मॉडल’, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आठ फरियादें, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आठ फरियादें, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    आरा-बलिया रेल लाइन निर्माण को लेकर भोजपुर के जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को भेजा पत्र